फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police special cell arrested kala jathedi gang criminal and his accomplice from jaipur

दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के बदमाश प्रियवर्त और साथी को जयपुर से किया गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 09:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Mar 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
delhi police special cell arrested kala jathedi gang criminal and his accomplice from jaipur
- फोटो : istock

दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस/स्पेशल सेल की टीम ने काला जठेड़ी गैंग के एक बदमाश और उसके सहायकों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान प्रियवर्त के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बदमाश प्रियवर्त 15 मामलों में आरोपी है, जिसमें 6 हत्या और हत्या के प्रयास के केस हैं। उसका सहायक रोहित लूट और अन्य अपराध की वारदातों में लिप्त रहा है। पुलिस ने दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियवर्त ऊर्फ काला(27) दिल्ली के बवाना का रहने वाला है और उसका साथी रोहित(23) भी बवाना का ही रहने वाला है। प्रियवर्त बवाना का वांछित अपराधी है और उसे काला गैंग के मुखिया संदीप का दाहिना हाथ माना जाता है। प्रियवर्त पर लगे हैं ये आरोप- 
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली के अलीपुर में एसडीएम दफ्तर में तैनात सिविल डिफेंस कर्मी की हत्या
- नजफगढ़ में नरेश फाइनेंशियर की हत्या
- नरेला में दोहरा हत्याकांड
- हरियाण में हत्या

रोहित भी कई लूट के मामलों में लिप्त रहा है और वह बवाना व नजफगढ़ में हाल में हुए अपराधों में प्रियवर्त का सक्रिय साथी रहा है। उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है। दोनों को आज ही संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed