फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police says ramlila maidan and jantar mantar are fixed for agitation

रामलीला मैदान व जंतर मंतर धरने के लिए निर्धारित, रिहायशी इलाकों में अनुमति नहीं: दिल्ली पुलिस

Thu, 17 Dec 2020 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
delhi police says ramlila maidan and jantar mantar are fixed for agitation
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राजधानी के रिहायशी इलाकों में धरना प्रदर्शन प्रतिबंध है और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान रामलीला मैदान व जंतर मंतर हैं। इसी आधार पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री अमित शाह व उपराज्यपाल के निवास पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के समक्ष बृहस्पतिवार को यह तर्क रखा।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नवीन चावला के समक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और आतिशी की याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने यह दलील दी। आप विधायकों ने अपनी याचिकाओं के जरिये दिल्ली पुलिस के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के बाहर शांतिपूवर्क प्रदर्शन करने की अनुमति देने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त वकील गौतम नारायण ने पुलिस की ओर सेे कहा कि पुलिस ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि धरना प्रदर्शन सिर्फ रामलीला मैदान या जंतर मंतर पर हो सकते हैं तथा आवासीय इलाकों में प्रदर्शन प्रतिबंध है तथा इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के इस तर्क पर आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि यदि ऐसा नियम है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कैसे किया जा रहा है? उन्होंने पुलिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। अदालत ने शुरुआती दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई शुक्रवार को तय कर दी।

उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा कोष का कथित गबन किए जाने के खिलाफ 13 दिसंबर को आप के दोनों विधायक शाह और बैजल के आवास के बाहर धरना देना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed