{"_id":"60bb7aa0a08fb33bce170fee","slug":"delhi-police-saved-person-making-suicide-video-live-after-information-received-from-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वीडियो लाइव कर आधी रात को जान देने जा रहा था युवक, फेसबुक से मिली जानकारी पर पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वीडियो लाइव कर आधी रात को जान देने जा रहा था युवक, फेसबुक से मिली जानकारी पर पुलिस ने बचाया
Sat, 05 Jun 2021 06:52 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:52 PM IST
सार
पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी सोहन लाल (नाम परिवर्तित) ने पड़ोसियों से विवाद होने के बाद अपने हाथ पर कई गंभीर जख्म कर लिए। सोहन मिठाई की दुकान में काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो साझा कर खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन सोशल मीडिया कंपनी ने अमेरिका से समय रहते दिल्ली पुलिस को सतर्क कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की जान बचाई। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।
पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी सोहन लाल (नाम परिवर्तित) ने पड़ोसियों से विवाद होने के बाद अपने हाथ पर कई गंभीर जख्म कर लिए। सोहन मिठाई की दुकान में काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में पत्नी की मौत के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों से विवाद के बाद उसने खुद को जख्मी कर लिया। ऐसा करते समय उसने इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। इन सब घटनाओं के बीच सीवाईपैड के डीसीपी अन्येश राय को फेसबुक के अमेरिका कार्यालय से फोन आया कि दिल्ली में एक व्यक्ति फेसबुक पर संदिग्ध तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने वाला लाइव वीडियो पोस्ट कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की नोडल साइबर इकाई ‘साइबर रोकथाम जागरूकता एवं अनुसंधान (सीवाईपैड)’ तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया मंचों के बीच समन्वय के तहत कंपनी ने यह अलर्ट किया। अधिकारी ने बताया कि फेसबुक द्वारा साझा अकाउंट की पुलिस ने जांच की। अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद था। बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर से जुड़े पते को हासिल किया जो द्वारका में पाया गया।

पुलिस ने बताया कि नजदीकी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन और इसके प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उस व्यक्ति का पता लगाया जो खुदकुशी की कगार पर था।
कुमार जब उस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने व्यक्ति को सीढ़ियों पर काफी बुरी हालत में पाया क्योंकि उसका काफी खून बह चुका था। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।