फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police revealing murder of elderly Three people including nephew arrested

दिल्ली: झगड़े से परेशान होकर भतीजे ने दोस्तों संग बनाया था खौफनाक प्लान, ताऊ की हत्या के बाद किया था ये काम

Sat, 31 Jul 2021 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Jul 2021 09:56 AM IST
सार

दिल्ली के पालम एक्सटेशन में मंगलवार की हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में उसके भतीजे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi Police revealing murder of elderly Three people including nephew arrested
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने पालम एक्सटेशन इलाके में मंगलवार को हुए बुजुर्ग की हत्या के मामले में उसके भतीजे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ने खुलासा किया है कि अकसर होने वाले झगड़े से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से डिलीवरी ब्वॉय की से लूट के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और डिलीवरी ब्वॉय से लूटी गई बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिजन बस्ती, पालम एक्सटेंशन निवासी राजवीर(27), पालम गांव निवासी अभिषेक(19) और गोयला डेयरी निवासी ललित(24) के रूप में हुई है। 27 जुलाई की सुबह पुलिस को हरिजन बस्ती निवासी अजीत सिंह(63) की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को अजीत के बेटे विनोद ने बताया कि उसका अपने चाचा किशन से एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसमें उसके चचेरे भाई राजवीर ने हत्या करने की धमकी दी थी। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की तीन टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले राजवीर के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 

जांच में पता चला कि घटना से पहले राजवीर को उसके दोस्त अभिषेक के साथ देखा गया था। पुलिस ने अभिषेक से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका फोन बंद था और वह भी घर से गायब था। द्वारका कोर्ट चौकी इंचार्ज मुकेश ने तकनीकी जांच में पाया कि राजवीर का अंतिम लोकेशन गलैक्सी रॉयल होटल में है। 

पुलिस ने जब वहां दबिश दी तो पता चला कि वह देर रात बिना कुछ बताए होटल से फरार हो गया है। उसके साथ दो अन्य साथी भी थे। होटल से पता चला कि राजवीर लाल रंग का कैप पहने हुए है। इसी बीच देर रात पुलिस को एक डिलीवरी ब्वॉय से बाइक लूटने की सूचना मिली। 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश लाल रंग का कैप पहना था। उसके बाद पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बृहस्पतिवार को गोयला डेयरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं। राजवीर एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है, वहीं अभिषेक आरटीवी में हेल्पर है जबकि ललित पेट्रोल पंप पर हेल्पर की नौकरी करता है। 

आरोपी चचेरे भाई की करना चाहता था हत्या
राजवीर ने पूछताछ में बताया कि अकसर उसके परिवार का ताऊ के परिवार से झगड़ा होता था। झगड़े के लिए वह ताऊ के बेटे विनोद को जिम्मेदार मानता था। सोमवार शाम को हुए झगड़े के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ विनोद की हत्या की साजिश रची। मंगलवार तड़के जब वह ताऊ के घर पहुंचा। विनोद घर के भीतर सो रहा था। जबकि उसका ताऊ घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था। बदला लेने के लिए आरोपी ताऊ अजीत को गोली मारकर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed