फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police Record 3660 challans in 24 hours 3071 violated night curfew case registered against 167

दिल्ली पुलिस की सख्ती : 24 घंटे में रिकॉर्ड 3660 चालान, 3071 ने किया नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन, 167 के खिलाफ केस दर्ज 

Tue, 13 Apr 2021 08:01 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 08:01 AM IST
सार

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली पुलिस भी सख्त होती जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 3660 लोगों के चालान किए। ये अब तक के सबसे ज्यादा चालान हैं। साथ ही 3071 लोगों ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया।

विज्ञापन
delhi police Record 3660 challans in 24 hours 3071 violated night curfew case registered against 167
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली पुलिस भी सख्त होती जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 3660 लोगों के चालान किए। ये अब तक के सबसे ज्यादा चालान हैं। साथ ही 3071 लोगों ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया। इनमें से 167 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल के अनुसार पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 3612 लोगों का चालान किया गया। दिल्ली पुलिस 15 जून, 20 से लेकर अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 5,57,307 लोगों को चालान कर चुकी है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 48 लोगों का चालान किया। दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 4443 लोगों का मास्क बांटे।
विज्ञापन


अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक 3071 लोगों ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया। इनमें से 167 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 2304 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट 65 और शांति भंग करने की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 600 लोगों को चालान किया गया। चालान दो हजार रुपये का होता है। कोरोना महामारी अधिनियम के तहत 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed