फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi police press conference on Farmers protest tractor rally 26 january violence at several places in delhi nangloi red fort akshardham

दिल्ली पुलिस आयुक्त बोले- किसान नेताओं ने वादा तोड़ा, हमारे पास हैं वीडियो, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा

Wed, 27 Jan 2021 08:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Jan 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi police press conference on Farmers protest tractor rally 26 january violence at several places in delhi nangloi red fort akshardham
एसएन श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर, दिल्ली - फोटो : ANI
दिल्ली में मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान आंदोलनकारियों की ओर से की गई हिंसा पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि 25 जनवरी की शाम को ही किसान नेता अपने वादे से मुकर गए थे। किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए। कथित उग्रवादियों को आगे कर दिया गया और इन लोगों ने किसानों के मंच पर कब्जा कर लिया। दिल्ली पुलिस ने संयम से काम लिया। इससे किसान आंदोलन के दौरान काफी लोगों की जान बच गई। हुड़दंग में काफी लोगों की जान जा सकती थी। उग्र प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर लाल किला पहुंच गए। लालकिले पर किसान संगठनों के अलावा धार्मिक झंडे फहराए गए। केस प्रॉपर्टी के रूप में इन झंडों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने देश के अपमान को बहुत ही गंभीरता से लिया है। हिंसा में संलिप्तता पाए जाने पर किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली पुलिस को दो जनवरी को पता लगा कि संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालना चाहता है। दिल्ली पुलिस ने मोर्चा के नेताओं के साथ पांच राउंड की बात की। पहले 26 जनवरी को रैली निकालने से मना किया। जब किसान नेताओं ने जिद पकड़ ली तो केएमपी पर रैली निकालने और सुरक्षा, प्रबंधन व मीडिया कवरेज का आश्वासन दिया इस पर भीी नेता नहीं माने और दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े रहे। इसके बाद किसान नेताओं को सिंघु बॉर्डर, टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली निकालने के तीन रूट दिए। पुलिस ने 37 शर्तों पर रैली निकालने की अनुमति दी। किसान नेता साथ चलने व पांच हजार से ज्यादा ट्रैक्टर नहीं होने की शर्त के साथ रैली को अनुमति दी गई। किसान नेताओं ने अंडरटेकिंग दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भड़काऊ भाषण से बिगड़ा माहौल
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए। इससे आंदोलनकारी किसान उग्र हो गए। सिंघु बॉर्डर से चलकर मुकरबा चौक पर सतनाम सिंह पन्नू व दर्शन लाल पाल, टीकरी बॉर्डर से चलकर नांगलोई टी पाइंट पर किसान नेता हुड्डा सिंह, गाजीपुर में राकेश टिकैत ने भड़काऊ भाषण दिए। इस कारण तीनों ही जगहों से सुबह साढ़े आठ बजे किसान दिल्ली की तरफ चल दिए। इन जगहों से किसान नेता लाल किले व आईटीओ पहुंच गए। 


वीडियो फुटेज से पहचान की जा रही है
दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी व सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो व फुटेज जब्त की है। उनका विशलेषण कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। संलिप्तता पाए जाने पर किसी भी नेता को नहीं छोड़ा जाएगा। राष्ट्र का अपमान करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। 

खुफिया विभाग फेल नहीं हुआ
पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस का खुफिया विभाग फेल नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस ने संयम बरता। पुलिस ने पाकिस्तान से चलाए जा रहे 308 ट्विटर हैंडल की पहचान की। इनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रदर्शन स्थलों पर पहुंचने के लिए पाकिस्तान से कहा जा रहा था। पुलिस ने जो इंतजाम किया था उनका नतीजा है कि किसी की जान नहीं गई। किसान नेताओं ने विश्वासघात किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed