फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police on high alert regards for republic day Posters of Khalistani terrorists posted

गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली, जगह-जगह खालिस्तानी आतंकियों के लगाए गए पोस्टर

Sun, 17 Jan 2021 03:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
delhi police on high alert regards for republic day Posters of Khalistani terrorists posted
दिल्ली पुलिस ने चस्पा किए फरार आतंकियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस बार बिना टिकट या इनविटेशन कार्ड के गणतंत्र दिवस समारोह में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। बिना परिचय पत्र के टिकट नहीं मिलेगा। दिल्ली बॉर्डर पर भी परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है, वही परिचय पत्र दिखाना होगा जो टिकट लेते समय दिखाया था। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसीपी सिद्धार्थ जैन ने कहा कि हमारे पास इनपुट है कि खालिस्तानी संगठनों और अल-कायदा सहित कुछ आतंकवादी संगठन 26 जनवरी को किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। अप्रिय घटना को रोकने के लिए हमने कुछ कदम उठाए हैं, जिनमें वांछित आतंकवादी के पोस्टर लगाना शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

साथ ही दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर खालिस्तानी आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन फरार आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं जिनकी दिल्ली पुलिस को तलाश है। पुलिस को शक है कि ये आतंकी संगठन किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। पोस्टर में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स  (KZF), खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF), खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF), बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकियों की तस्वीरें हैं।
 


इतना ही नहीं अल कायदा और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के पोस्टर भी दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह लगाए हैं। बता दें कि गाजीपुर, सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि खालिस्तानी आतंकी इन किसानों का फायदा उठाकर किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इन्हीं आशंकाओं के चलते दिल्ली पुलिस खुफिया एजेंसी के साथ लगातार संपर्क में हैं।







26 जनवरी को घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को अपने साथ आईडी कार्ड रखना जरूरी होगा। क्योंकि पुलिस कहीं पर भी रोककर आईडी कार्ड की जांच व पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed