फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police on high alert India connection of terrorist who attacked Kabul airport came to the fore

हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस: काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाले आतंकी का भारत कनेक्शन आया सामने, पांच साल पहले हुई थी गिरफ्तारी 

Sun, 19 Sep 2021 07:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 07:32 PM IST
सार

अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद 26 अगस्त को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे।

विज्ञापन
Delhi Police on high alert India connection of terrorist who attacked Kabul airport came to the fore
अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले महीने काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाला आत्मघाती हमलावर का भारत कनेक्शन सामने आया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आतंकी अब्दुर रहमान अल-लोगरी को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसआईएस-के) ने बड़ा खुलासा किया था कि पिछले महीने काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाला आत्मघाती हमलावर को पांच साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था और बाद में उसे अफगानिस्तान भेज दिया गया। आईएसआईएस-के ने अपनी पत्रिका के नए अंक में इसका दावा किया है। इस दावे के बाद अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद 26 अगस्त को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के ने ली थी। आतंकी संगठन का आतंकी दिल्ली 2016 में दिल्ली में पकड़ा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुर रहमान अल-लोगरी ने किया था आत्मघाती हमला
आईएसआईएस-के ने दावा किया कि अब्दुर रहमान अल-लोगरी नाम के आत्मघाती हमलावर भारत में पांच साल पहले ही पकड़ा गया था, जब वह 'कश्मीर का बदला लेने के लिए' भारत में हमला करने की तैयारी में था। दिल्ली पुलिस ने उसे धर दबोचा था। जेल में सजा काटने के बाद उसे फिर से अफगानिस्तान भेज दिया गया और अमेरिकी सेना की मदद से काबुल एयरपोर्ट से निकाले जा रहे लोगों के दौरान इस हमले को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed