फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police issued advisory and ordered policemen to remain alert After Nuh violence

'रात में घुमना मना है': नूंह हिंसा पर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, शरारती तत्वों को तुरंत हिरासत में लेने के आदेश

Wed, 02 Aug 2023 09:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 09:02 PM IST
सार

हरियाणा से सटे दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस अमन कमेटी के साथ इलाके में गश्त कर रही है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
Delhi Police issued advisory and ordered policemen to remain alert After Nuh violence
त्तर पूर्वी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्षों और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खासकर रात के समय गश्त करने और शरारती तत्वों को तुरंत पकड़कर बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा से सटे दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


बदरपुर और वसंत कुंज, फतेहपुर बेरी, महिपालपुर में सुरक्षा को बेहद सख्त किया गया है। इलाके की अमन कमेटी के सदस्यों को साथ लेकर पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुमन नवला ने सुबह एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा को ध्यान में रखते हुए राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और जहां आवश्यक है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, एक जिले के उपायुक्त ने बताया कि सभी को इलाके में 24 घंटे गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। रात में सीनियर से लेकर जूनियर पुलिसकर्मियों को गश्त करने को कहा गया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हरियाणा से आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग की जा रही है। जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed