फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police is looking for accused of farmer violence by license

लाइसेंस से हिंसा के आरोपियों को ढूंढ रही है दिल्ली पुलिस, एफआरएस व डोजियर से पहचाना जा रहा चेहरा

Thu, 04 Feb 2021 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police is looking for accused of farmer violence by license
ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंकते लोग। - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस वाले दिन हुई हिंसा के आरोपियों का ड्राइविंग लाईसेंस से पता कर रही है। दिल्ली पुलिस फेस रिकग्नाइजेशन सिस्टम (एफआरएस) सिस्टम से आरोपियों का चेहरा पता कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस रूट बनाकर आरोपियों को पहचाना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने तीन रूट बनाए हैं और इन रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का विशलेषण किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया व लोगों के द्वारा दी गई वीडियो व फोटो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसान जिन रास्तों से हिंसा वाली जगहों पर पहुंचे थे। उनके रूट बनाए गए हैं। इन रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा स्पेशल सेल व अपराध शाखा की साइबर सेल ने सोशल मीडिया से हिंसा की वीडियो व फोटो उठाए हैं। साथ ही लोगों ने दिल्ली पुलिस को वीडियो भेजी हैं। इन सभी का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इन वीडियो व फोटो को एफआरएस सिस्टम में डाला जाएगा। दिल्ली पुलिस गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की मदद से जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी की पांच-पांच सदस्यों की टीमें दिल्ली पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


ये टीमें केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय से लोगों को हरियाणा, यूपी, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस का डाटा ले रही हैं। एफआरएस सिस्टम से वीडियो व फोटों को ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो मिलाया जाएगा। इससे आरोपी की पहचान हो सकेगी। इसके अलावा एफआरएस सिस्टम से ये भी पता लग सकेगा कि एक आरोपी  कितनी जगह पर और कब-कब दिल्ली किसान हिंसा में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस सिस्टम से कुछ आरोपियों का पता लगा है। कुछ चेहरो का पता लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने ये बनाए हैं रूट

पहला गाजीपुर रूट- पुलिस ने गाजीपुर से आईटीओ व लालकिले तक का रूट बनाया है। इस रूट पर 250 से 300 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन सभी कैमरों की फुटेज ले ली है। इसमें सिंघु बॉर्डर का रूट भी शामिल हैं।

दूसरा नजफगढ़ रूट- नजफगढ़ से उत्तम नगर तक का रूट बनाया गया है। इस रूट पर 50 से 60 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 

तीसरा टीकरी रूट- टीकरी से नांगलोई व पीरागढ़ी होते हुए नजफगढ़ का रूट बनाया गया है। इस रूट पर 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 

कहां से कितने वीडियो मिले-
रूट-तीन रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 500 से ज्यादा फुटेज मिली है। रूटों पर लगे हुए कुछ कैमरे काम कर रहे थे और कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे थे। 
सोशल मीडिया- सोशल मीडिया से दिल्ली पुलिस को अभी तक 1500 से ज्यादा वीडियो व फोटो मिल चुके हैं। 
अपील- दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की थी। लोगों ने 1000 से ज्यादा वीडियो मिली हैं। 

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिबेश सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस को अभी तक 50 टीबी कैमरों की फीड मिल चुकी हैं। दिल्ली पुलिस इन वीडियो का विशलेषण कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed