{"_id":"60fd1f8a8ebc3e58522640ad","slug":"delhi-police-economic-offences-wing-arrested-ramchand-karunakaran-md-of-ilfs-transportation-network-ltd","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम रैपिड रेल प्रोजेक्ट: आईएलएफएस के एमडी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम रैपिड रेल प्रोजेक्ट: आईएलएफएस के एमडी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप
Sun, 25 Jul 2021 01:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:53 PM IST
सार
आरोपी एमडी की गिरफ्तारी करीब 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक हेराफेरी के मामले में हुई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी रामचंद के मुंबई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
आर्थिक अपराध शाखा ने गुरुग्राम रैपिड रेल प्रोजेक्ट में एक कंपनी से करोड़ों रुपये का निवेश करवाकर फर्जीवाड़ा करने वाली मेसर्स आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक को मुंबई से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोपी कंपनी पर सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सांताक्रूज मुंबई निवासी रामचंद करुणाकरण के रूप में हुई है। वर्ष 2018 में मेसर्स इंसो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशीष बेगवानी ने फर्जीवाड़ा की शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि अगस्त में कंपनी के निदेशकों रवि पार्थसारथी, हरि शंकरन और रामचंद करुणाकरण ने गुरुग्राम रैपिड मेट्रो परियोजना में उनकी कंपनी से निवेश के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी प्रौद्योगिकी और सुविधाओं में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर डिजाइन किए गए महत्वपूर्ण राजमार्गों, फ्लाईओवरों, पुलों और सड़कों के विकास और कार्यान्वयन का काम करती है। उनके वादों से आकर्षित होकर उनकी कंपनी ने मेसर्स आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड में निवेश के लिए सहमत हो गया। उनकी कंपनी ने 15 फीसदी हिस्सेदारी लेने के लिए 170 करोड़ रुपये का निवेश किया।
विज्ञापन
वक्त गुजरने के साथ शिकायतकर्ता कंपनी ने पाया कि आरोपी कंपनी धन का दुरुपयोग कर रही है। आरोपी कंपनी अपने खर्च बढ़ाने और बही खातों में कम लाभ दिखाने के लिए एक अन्य कंपनी मेसर्स सिल्वर पॉइंट इंफ्राटेक लिमिटेड को 21.88 करोड़ का फर्जी अनुबंध किया। इस कंपनी ने जो चालान दिए वह सब फर्जी पाए गए। शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशकों व अधिकारियों ने जानबूझकर कंपनी के फंड से 70 करोड़ ले लिए। जिससे शिकायतकर्ता कंपनी को नुकसान हुआ।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी व्यक्तियों ने बिना कोई काम किए कई कंपनियों को भुगतान किया है। कंपनियों को दिए गए ठेके के बारे में आरोपी व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। किसी भी ठेकेदार का नाम और पता नहीं दिया गया। उनका रिकॉर्ड नहीं रखा गया था। विभिन्न मुखौटा कंपनियों को कई परतों के माध्यम से पैसा भेजा गया था।
फर्जीवाड़ा में मैसर्स आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड के निदेशकों में से एक और मैसर्स आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रामचंद करुणाकरण को जांच से जुडने के लिए नोटिस भेजा। लेकिन रामचंद करुणाकरण ने अदालत में अग्रमि जमानत की याचिका डाली। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
पुलिस ने 20 जुलाई को आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी रामचंद करुणाकरण 1994 में आईएल एंड एफएस लिमिटेड में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुआ और उसे 2008 में मैसर्स आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
