{"_id":"60852c20fc4e4a06ba2d8c47","slug":"delhi-police-crime-branch-arrested-three-persons-to-black-marketing-of-remdesivir-recover-cash-and-oxymeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर की कालाबाजारी : दिल्ली पुलिस ने तीन पकड़े, तीन इंजेक्शन, 100 ऑक्सीमीटर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिविर की कालाबाजारी : दिल्ली पुलिस ने तीन पकड़े, तीन इंजेक्शन, 100 ऑक्सीमीटर और नकदी बरामद
Sun, 25 Apr 2021 02:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:15 PM IST
सार
कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रेमेडिसिविर इंजेक्शन
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हापुड़ निवासी आलोक त्यागी, गाजियाबाद निवासी अभिषेक और नोएडा निवासी सोमेल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक रेमडेसिविर को 40 हजार रुपये में बेचते थे। उसके कब्जे से तीन रेमडेसिविर और एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों कार में घूम रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। कार की तलाशी लेने पर 100 ऑक्सीमीटर और 48 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिले हैं। उन्हें भी बरामद कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन को लेकर अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत होने लगी है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आपने पिछले एक वर्ष में कुछ भी क्यों नहीं किया? आपकी बैकअप योजना क्या थी?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब आप सभी सीएम को ऑक्सीजन के लिए पत्र लिख रहे हैं। आठ ऑक्सीजन संयंत्रों का क्या हुआ जो आप स्थापित कर रहे थे? आप केवल एक ही सेट कर पाए। उन्होंने कहा कि आपकी निम्नस्तर की राजनीति की वजह से दिल्ली के लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है।