फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police crime branch arrested one lakh rupees rewarded crook from Sonipat

दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, हत्या और कब्जा करने का आरोप

Tue, 14 Apr 2020 07:27 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 14 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
delhi police crime branch arrested one lakh rupees rewarded crook from Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी बदमाश को सोनीपत के रोहाना गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत के खरखौदा निवासी विजेंद्र उर्फ गड्गू (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विजेंद्र ने गैंगस्टर कर्मवीर और गैंग के बाकी साथियों के साथ मिलकर 2018 में बवाना से एक युवक को अगवा कर सोनीपत ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को तभी से विजेंद्र व उसके साथियों की तलाश थी।
विज्ञापन


विजेंद्र कर्मवीर उर्फ काला और कुलदीप उर्फ फज्जा का करीबी बताया जा रहा है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि जनवरी 2017 में रोशनी देवी नामक एक महिला ने 35 वर्षीय बेटे संजय मांगे की गुमशुदगी बवाना थाने में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 13 अगस्त, 2018 को गैंगस्टर कर्मवीर और उसके साथी नन्हे को गिरफ्तार किया। कर्मवीर ने संजय की हत्या की बात कुबूल कर बताया कि उसने अपनी पत्नी स्वीटी साथी सोनू उर्फ करंट और विजेंद्र के साथ मिलकर संजय की हत्या कर उसका शव सोनीपत की एक नहर में फेंक दिया था।

नांगलोई में लूटी थी एक कार

वारदात के बाद से ही पुलिस को विजेंद्र की तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने विजेंद्र की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। स्थानीय पुलिस, अपराध शाखा और स्पेशल सेल को विजेंद्र की तलाश थी। इस बीच सोमवार को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि सोनीपत के रोहाना गांव में विजेंद्र आने वाला है।

सूचना के बाद सेल की टीम ने पूरे गांव का घेराव कर लिया। इस बीच शाम को विजेंद्र गांव में पहुंचा। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर नांगलोई में एक कार लूटी थी।

इसके अलावा कुलदीप नामक साथी के साथ मिलकर सोनीपत के भाटगांव में एक पटवारी की हत्या कर दी थी। कुलदीप का पटवारी से झगड़ा चल रहा था। इसके बाद विजेंद्र ने अपने साथी संदीप मेंटल और जगदीप के साथ मिलकर नजफगढ़ में एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर फायरिंग कर दी थी। 

जिसके बाद अपराध शाखा ने विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन 2016 में उसे जमानत मिल गई। बाद में विजेंद्र ने कर्मवीर के साथ मिलकर 2018 में संजय की हत्या कर शव सोनीपत की नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed