{"_id":"6187a29c678b91508c4026d8","slug":"delhi-police-constable-on-duty-shot-in-clash-between-two-groups-condition-stable","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दो गुटों के बीच हुई झड़प में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को मारी गोली, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दो गुटों के बीच हुई झड़प में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को मारी गोली, हालत स्थिर
Sun, 07 Nov 2021 03:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 03:25 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 1.40 बजे पीसीआर को मिली एक झगड़े की कॉल के बाद हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज समेत एक टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बदरपुर इलाके में शनिवार को दो गुटों में झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को गोली लग गई। अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान किसी ने गोली चला दी, जो कांस्टेबल गिरिराज की जांघ में लगी। पुलिस ने कहा कि रोहित के रूप में पहचाने जाने वाले एक नागरिक के भी पैर में भी चोट आई है।
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 1.40 बजे पीसीआर को मिली एक झगड़े की कॉल के बाद हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज समेत एक टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे। इस बीच, भीड़ में से अचानक किसी ने गोली चला दी जो गिरिराज की जांघ में जा लगी।
विज्ञापन