{"_id":"61207c414b93b654fe09c8b4","slug":"delhi-police-constable-attacked-firefighter-video-viral-of-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादागीरी: गलत दिशा में न आने की नसीहत पर भड़का दिल्ली पुलिस का सिपाही, दमकलकर्मी को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादागीरी: गलत दिशा में न आने की नसीहत पर भड़का दिल्ली पुलिस का सिपाही, दमकलकर्मी को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
Sat, 21 Aug 2021 09:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:38 AM IST
सार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने दमकलकर्मी पर हमला कर दिया। सिपाही के खिलाफ उसके ही थाने में सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिपाही ने दमकलकर्मी पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने पूरी दिल्ली पुलिस को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि सिपाही जितेंद्र ने एक दमकलकर्मी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उस पर डंडे से हमला भी कर लिया। वारदात के समय जितेंद्र अपनी कार रांग साइड लेकर जा रहा था।
उधर दमकल की गाड़ियां आग की एक कॉल पर निकली थीं। दमकल कर्मियों ने जब सिपाही को रांग साइड न आने की नसीहत दी तो वह भड़क गया और दमकलकर्मी पर हमला कर दिया। पब्लिक में किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं दमकलकर्मी के अधिकारी ने लिखित में आरोपी की शिकायत उसके ही थाने में की। फौरन सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सिपाही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। फिलहाल जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि वारदात के समय वह छुट्टी पर था और पुलिस की वर्दी में भी नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दमकल स्टेशन पर तैनात लीडिंग फायरमैन राज कूपर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोहिणी सेक्टर-16 के दमकल केंद्र में तैनात है। बृहस्पतिवार शाम को आग की एक कॉल मिलने के बाद वह अपने स्टाफ के साथ कॉल पर जा रहे थे।

कॉल बादली की गली नंबर-8, शमशान घाट के पास आई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गाड़ियां पानी खत्म होने के बाद पानी लेने वापस जा रही थी। इस बीच बादली मेन रोड पर रांग साइड एक सेंट्रो कार आ रही थी। उसकी वजह से जाम भी लग रहा था।
दमकल की गाड़ी पर पर तैनात कर्मी नरेंद्र ने जितेंद्र को रांग साइड आने पर नसीहत कर दी। नरेंद्र ने आग के बारे में भी बताया। आरोप है कि पहले तो आरोपी कार से ही गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह कार में रखा एक डंडा लेकर उतरा और उसने नरेंद्र के साथ धक्का-मुक्की कर हमलाकर दिया। बाकी लोगों ने बीच-बचाव कराया।
इसी दौरान पूरी वारदात का करीब 35 सेकंड का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली तो उन्होंने फौरन मामला दर्ज करने का आदेश दिया। आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सस्पेंड कर गिरफ्तार कर दिया गया। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच भी जारी है।