फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police constable attacked firefighter Video viral of incident

दादागीरी: गलत दिशा में न आने की नसीहत पर भड़का दिल्ली पुलिस का सिपाही, दमकलकर्मी को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 21 Aug 2021 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Aug 2021 09:38 AM IST
सार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने दमकलकर्मी पर हमला कर दिया। सिपाही के खिलाफ उसके ही थाने में सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Police constable attacked firefighter Video viral of incident
सिपाही ने दमकलकर्मी पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने पूरी दिल्ली पुलिस को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि सिपाही जितेंद्र ने एक दमकलकर्मी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उस पर डंडे से हमला भी कर लिया। वारदात के समय जितेंद्र अपनी कार रांग साइड लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन


उधर दमकल की गाड़ियां आग की एक कॉल पर निकली थीं। दमकल कर्मियों ने जब सिपाही को रांग साइड न आने की नसीहत दी तो वह भड़क गया और दमकलकर्मी पर हमला कर दिया। पब्लिक में किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं दमकलकर्मी के अधिकारी ने लिखित में आरोपी की शिकायत उसके ही थाने में की। फौरन सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सिपाही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। फिलहाल जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि वारदात के समय वह छुट्टी पर था और पुलिस की वर्दी में भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दमकल स्टेशन पर तैनात लीडिंग फायरमैन राज कूपर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोहिणी सेक्टर-16 के दमकल केंद्र में तैनात है। बृहस्पतिवार शाम को आग की एक कॉल मिलने के बाद वह अपने स्टाफ के साथ कॉल पर जा रहे थे। 
 

कॉल बादली की गली नंबर-8, शमशान घाट के पास आई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गाड़ियां पानी खत्म होने के बाद पानी लेने वापस जा रही थी। इस बीच बादली मेन रोड पर रांग साइड एक सेंट्रो कार आ रही थी। उसकी वजह से जाम भी लग रहा था। 

दमकल की गाड़ी पर पर तैनात कर्मी नरेंद्र ने जितेंद्र को रांग साइड आने पर नसीहत कर दी। नरेंद्र ने आग के बारे में भी बताया। आरोप है कि पहले तो आरोपी कार से ही गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह कार में रखा एक डंडा लेकर उतरा और उसने नरेंद्र के साथ धक्का-मुक्की कर हमलाकर दिया। बाकी लोगों ने बीच-बचाव कराया।

इसी दौरान पूरी वारदात का करीब 35 सेकंड का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली तो उन्होंने फौरन मामला दर्ज करने का आदेश दिया। आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सस्पेंड कर गिरफ्तार कर दिया गया। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed