फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana chaired an interstate coordination meeting at Delhi Police Headquarters

दिल्ली पुलिस आयुक्त की बैठक: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अंतरराज्यीय समन्वय मीटिंग, खुफिया इनपुट्स का आदान-प्रदान

Wed, 04 Aug 2021 10:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 10:14 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने की। बैठक में अतिरिक्त डीजीपी/मेरठ (यूपी), एडीजी/रोहतक (हरियाणा), सीपी/नोएडा, सीपी/गुरुग्राम, आईजीपी/रेवाड़ी और डीआईजी/उत्तराखंड आदि पुलिस अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana chaired an interstate coordination meeting at Delhi Police Headquarters
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस-21 को देखते हुए अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की बैठक बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुई थी। बैठक का उद्देश्य आतंकवाद से संबंधित खुफिया जानकारी और इनपुट साझा करना और स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आवश्यक उपाय करना था। साथ ही पुलिसिंग के क्षेत्रों में राज्यों के बीच बड़ी समन्वित कार्रवाई की योजना पर विचार किया गया था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने की। बैठक में अतिरिक्त डीजीपी/मेरठ (यूपी), एडीजी/रोहतक (हरियाणा), सीपी/नोएडा, सीपी/गुरुग्राम, आईजीपी/रेवाड़ी और डीआईजी/उत्तराखंड आदि पुलिस अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


दिल्ली के जिला डीसीपी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बैठक में कहा कि देश के पुलिस बलों के बीच अच्छा सहयोग सभी मुद्दों के समाधान की कुंजी है। उन्होंने अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कार्रवाई में पड़ोसी राज्य पुलिस और अन्य राज्यों द्वारा दिल्ली पुलिस को दिए गए सहयोग की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आतंकवादी घटनाओं को रोकने लिए किरायेदारों के सत्यापन, होटल / गेस्ट हाउस की जांच और आतंकवाद विरोधी सतर्कता आदि जैसे निवारक उपायों के लिए गहन अभियान पर जोर दिया।राष्ट्रीय राजधानी में हथियारों, अपराधियों और नशीले पदार्थों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए मजबूत सीमा जांच पर जोर दिया गया। 

समारोह के दिन खुले क्षेत्रों से पैराग्लाइडर, ड्रोन और अन्य उडने वाली वस्तुओं की आवाजाही पर नजर रखने की आवश्यकता पर चर्चा की गई और किसी भी संदिग्ध तत्वों की आवाजाही के बारे में अग्रिम जानकारी साझा करने पर सहमति व्यक्त की गई। 

एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोहों की जानकारी साझा करने और अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी कार्रवाई करने पर चर्चा की गई।  बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात प्रतिबंध और सीमाओं पर अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के लिए कदम उठाने की योजना पहले से बनाई गई है। 

दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सभी स्तरों पर एक-से-एक बातचीत पर जोर देने के साथ एनसीआर क्षेत्र में पुलिसिंग में समन्वय बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ बैठक समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed