फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police challans 2.91 lakh people who do not follow covid rules

शिकंजा: कोविड नियम तोड़ने पर 2.91 लाख लोगों के खिलाफ चालान, ज्यादातर ने नहीं लगाया मास्क

Sun, 19 Sep 2021 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Sep 2021 08:56 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर तक 2.91 लाख लोगों के खिलाफ चालान किया गया है। इनमें ज्यादातर ने मास्क नहीं लगाया था। 
 

विज्ञापन
Delhi Police challans 2.91 lakh people who do not follow covid rules
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने कोविड नियमों का पालन नहीं करने वाले लाखों लोगों के खिलाफ चालान किया। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने इस साल 19 अप्रौल से लेकर 17 सितंबर तक 2.91 लाख लोगों के खिलाफ चालान किया। जिसमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्होंने मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न कोविड से संबंधित उल्लंघनों के लिए 291423 चालान जारी किए गए हैं। जिसमें अधिकतम चालान 256616 मास्क उल्लंघन के लिए जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 29697 और सार्वजनिक समारोहों और सभाओं के लिए 1463 चालान जारी किए गए। इसके अलावा थूकने के  लिए 1572 और 2074 चालान शराब, पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन के लिए जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के 41 मामले, कोई मौत नहीं
राजधानी में शनिवार को 41 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 44 मरीज स्वस्थ हुए। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,  कुल संक्रमितों की संख्या 14,38,469 हो गई है। इनमें से 14,12,980 स्वस्थ हो चुके हैं।

 कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,085 है। फिलहाल 404 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 119 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 237 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में सात रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.35 प्रतिशत है। मृत्युदर 1.74 फीसदी है। 

पिछले 24 घंटे में 68,624 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 46,734 आरटी-पीसीआर से और 21,890 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन 98 हैं।

1,52,911 को लगी वैक्सीन
पिछले 24 घंटों में 1,52,911 को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 84,236 को पहली और 68,675 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक एक करोड़ 57 लाख 62 हजार टीके लगाए जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed