फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police busted a black marketing racket involved in selling oxygen concentrators 4 arrested 

दिल्ली : ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद

Mon, 03 May 2021 03:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 03 May 2021 03:21 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की कालाबाजारी कर अधिक दामों पर बेचता था। उनके कब्जे से 115 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर, दो कार और करीब 5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Delhi Police busted a black marketing racket involved in selling oxygen concentrators 4 arrested 
arrest - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने कोरोना संबंधी उपकरण की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की कालाबाजारी कर अधिक दामों पर बेचते थे। उनके कब्जे से 115 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर, दो कार और करीब 5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार को दिल्ली पुलिस ने एमआरपी से चार गुना अधिक कीमत वसूलने पर मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि कोरोना वायरस से संबंधित उपकरण को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी उपकरण को एमआरपी से चार गुना अधिक दामों पर बेचता था। 

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को कोरोना के 20,394 नए मरीज मिले और 407 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 24,444 लोगों ने कोरोना को मात दी है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 92,290 है। अब तक  16,966 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना वायरस की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में पांच दिन बाद थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है। पांच दिन बाद जहां संक्रमित मरीजों की संख्या कम देखने को मिली है। वहीं लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा मरीजों की मौत सामने आई है। इनके अलावा पिछले एक दिन में नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा अस्पतालों से डिस्चॉर्ज किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 71,997 सैंपल की जांच की गई जिनमें 28.33 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। करीब सप्ताह भर बाद दिल्ली में संक्रमण दर 30 फीसदी से नीचे आई है। पिछले एक दिन में 20394 मामले मिले हैं। जबकि 24444 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। इनके अलावा 407 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed