फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police bust out fake sim card racket four arrested

दिल्ली: फर्जी सिमकार्ड रैकेट का भांडाफोड़, चार गिरफ्तार, एमबीए पास है मुख्य आरोपी

Sat, 14 Aug 2021 06:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Aug 2021 06:43 PM IST
सार

आरोपियों के पास से 34 मोबाइल, 261 सिमकार्ड, 39 खाली सिमकार्ड, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, तीन हार्ड ड्राइव व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी सिमकार्ड लेने वाले लोगों की आईडी पर दूसरा सिम इश्यू करा लेते थे। इसके बाद उनको साइबर ठगी करने वाले को बेच दिया जाता था।
 

विज्ञापन
delhi police bust out fake sim card racket four arrested
सिम कार्ड

विस्तार

दिल्ली के दक्षिण जिले के साइबर सेल ने फर्जी सिमकार्ड रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौशाद खान (27) पुनीत सिंह (22) आकिल खान (24) और अमित शर्मा (30) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


आरोपी लोगों के दस्तावेजों पर चुपचाप फर्जी तरीके से सिम निकलवाकर उनको साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों के पास से कुल 34 मोबाइल, 261 सिमकार्ड, 39 खाली सिम, फर्जी दस्तावेज और हार्ड ड्राइव बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, गैंग सरगना अमित शर्मा पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी से एमबीए पास है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों दक्षिणपुरी निवासी रोहन नामक युवक ने उसके नाम पर फर्जी सिमकार्ड इश्यू होने की शिकयत दी थी। रोहन ने बताया कि उसके नाम से किसी ने एक और सिम निकलवाया हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर अंबेडकर नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल पुलिस के अलावा जिले की साइबर सेल ने भी जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस फर्जी सिम इश्यू करने वाले नौशाद के पास पहुंच गई। आरोपी ने बताया कि जो लोग उसके पास सिम लेने आते हैं, वह उनके कागजातों के आधार पर दूसरा सिम इश्यू करवा लेता है। 

नौशाद से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपी पुनीत सिंह और आकिल को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। तीनों ने पूछताछ के बाद बताया सिमकार्ड इकट्ठा करने के बाद यह अमित को ऊंचे दामों में बेच देते थे। 


इसके बाद पुलिस ने सफदरजंग एंक्लेव इलाके से अमित को भी दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह पहले खुद कॉल सेंटर में नौकरी करता था। लेकिन जल्द रुपये कमाने के चक्कर में वह फर्जी कॉल सेंटर चलाने वालों को सिम उपलब्ध करवाने लगा। पुनीत फोटो शॉप करने के बाद दस्तावेज से छेड़छाड़ करने में माहिर है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed