फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police ASI injured in knife attack succumbs

Delhi : चाकू से हमले में घायल दिल्ली पुलिस के एएसआई ने दम तोड़ा, आला अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 09 Jan 2023 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police ASI injured in knife attack succumbs
Delhi Police

मायापुरी इलाके में झपटमार को पकड़ने के प्रयास में चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभु दयाल ने रविवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने शंभु दयाल को शहीद बताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शव पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने शव को कंधा देकर वाहन तक पहुंचाया।

विज्ञापन


मूलत: राजस्थान के सीकर के गवली बिहारीपुर गांव के रहने शंभुदयाल के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। अपना कर्तव्यपालन करते हुए शंभु दयाल की मौत से दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों में शोक व्याप्त है। रविवार को इनके निधन पर दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि बीएलके अस्पताल में उपचार के दौरान जांबाज एएसआई शंभु दयाल शहीद हो गए हैं। हमें अपने इस बहादुर अधिकारी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व है। कर्तव्यपथ पर जान न्यौछावर करने वाले बहादुर एएसआइ शंभु दयाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट करने के बाद लोगों ने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लोगों ने मैसेज कर पीड़ित परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की बात लिखी।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ चलेगा हत्या का मामला
मायापुरी थाना पुलिस ने घटना के दौरान ही एएसआई पर चाकू से हमला करने वाले झपटमार अनीस को गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब शंभु दयाल की मौत होने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
चार जनवरी को शाम चार बजे मायापुरी इलाके में एक महिला ने फोन पर झपटमारी की शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही शंभु दयाल मौके पर पहुंचे। महिला ने बताया कि एक बदमाश उसके पति से फोन झपटकर झुग्गी की ओर भागा है। पुलिस दंपति को साथ लेकर दिल्ली रेवाड़ी रेलवे लाइन के पास स्थित झुग्गियों में गए। जहां महिला ने आरोपी को पहचान लिया। 


एएसआई शंभु ने बदमाश को पकड़ लिया और उसे थाना ले जाने लगे। थाने पहुंचने से पहले आरोपी अनीस ने अचानक अपने पास छिपाकर रखे चाकू को निकाल लिया और शंभु पर हमला करने लगा। आरोपी ने उनके पेट, कमर, गर्दन सहित अनेक जगह चाकू से वार किए। हमले के बावजूद शंभु ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश को पकड़े रहे। शोर-शराबा सुनकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और अनीस को काबू में कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed