{"_id":"5f3582038ebc3e9ff92c38d7","slug":"delhi-police-arrests-man-who-stole-bike-in-hollywood-style-ashram-news-noi5296552148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड फिल्म देखकर बाइक चोरी करने वाले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉलीवुड फिल्म देखकर बाइक चोरी करने वाले को दबोचा
विज्ञापन
नई दिल्ली। नांगलोई निवासी यासीन (31) ने हॉलीवुड फिल्म गोन इन सिक्सटी सेकंड क्या देखी कि वह अपराधी बन गया। यासीन फिल्म की तर्ज पर बाइक चुराने लगा। बाइक चोरी के लिए उसने ओएलएक्स को अपना जरिया बनाया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की हैं।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने सफदरजंग एंक्लेव थाने में चार अगस्त शिकायत दी थी कि उसने अपनी पल्सर बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। इसके बाद यासीन नामक युवक ने उससे संपर्क किया और बाइक दिखाने के लिए राजेंद्र ढाबा, सफदरजंग एंक्लेव इलाके में बुलाया। आरोपी ट्रायल लेने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने इस सिलसिले में पुलिस ने प्रेम नगर फेज-1, नांगलोई निवासी यासीन को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसने हिंदी में डब की गई हॉलीवुड मूवी गोन इन सिक्सटी सेकंड देखी थी।
विज्ञापन
इस फिल्म में एक गैंगस्टर ने दूसरे गैगस्टर से कहा था कि अगर उसने सिक्सटी सेकंड में 95 बाइक नहीं चुराई तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। गैंगस्टर ने अपने पुराने गैंग को खंगाला और बाइक का ट्रायल लेने के बाद चुराकर भाग जाते थे। आरोपी यासीन ने इसी तरीके से मोबाइल चुराया था। आरोपी कार्ड बोर्ड बनाने का काम करता था।