दिल्ली: डॉक्टरी छोड़ अपराधी बने सबीर खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सात मामलों में था फरार
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस के विशेष स्टाफ ने डॉक्टरी छोड़कर अपराधी बने सबीर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने विदेशी महिला को प्रॉपर्टी लीज पर दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले भगोड़े डॉक्टर मोहम्मद साबिर खान (58) को गिरफ्तार किया है। साबिर के खिलाफ ठगी के सात मामले दर्ज हैं। इनमें चार मामलों में आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएएमएस किए हुए है। 2014 तक वह खानपुर इलाके में क्लीनिक चलाता था। फिलहाल, आरोपी मोहन गार्डन, उत्तम नगर में छिपकर रह रहा था।
पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि भगोड़ा डॉक्टर मोहन गार्डन इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने उत्तम नगर के मोहन गार्डन स्थित ए-3 ब्लॉक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ साकेत, तिगड़ी और नेब सराय थाने में मामले दर्ज हैं। आरोपी खानपुर में क्लीनिक चलाता था।
आरोपी ने 2015 में एक विदेशी महिला को प्रॉपर्टी लीज पर दिलवाने के नाम पर मोटी रकम ठग ली थी। साकेत में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ था। दूसरे मामले में आरोपी ने अपनी क्लीनिक और बाकी दो दुकानों के फर्जी पेपर तैयार कर खुद को मालिक करार दे दिया।
इस संबंध में नेब सराय थाने में मामला दर्ज हुआ। इसी तरह आरोपी ने कई अन्य लोगों से ठगी की है। 2014 के एक मामले में नेब सराय थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी का परिवार लाजपत नगर में रहता था।
Delhi Police says Special Staff of North West District Police has arrested Sabir Khan (58), a doctor-turned-fraudster, who was absconding in all 7 cases registered against him for cheating several people by making false promises in Khanpur
— ANI (@ANI) September 8, 2021