{"_id":"61fde6cd778f0e40943cf501","slug":"delhi-police-arrested-six-including-a-minor-in-the-robbery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दंगों के आरोपी हथियारों के बल पर कर रहे थे लूटपाट, पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दंगों के आरोपी हथियारों के बल पर कर रहे थे लूटपाट, पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह को पकड़ा
Sat, 05 Feb 2022 08:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Feb 2022 08:24 AM IST
सार
दिल्ली दंगों के आरोपियों ने हथियारों के बल पर गीता कॉलोनी इलाके में 5.90 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया। गीता कॉलोनी पुलिस ने लूट की इस गुत्थी को सुलझाते हुए नाबालिग समेत छह आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली दंगों के आरोपी काजिम, मोहम्मद अब्बास उर्फ दिल नवाज और अमन अब्बास लूटपाट करने में लगे हुए थे। दिल नवाज वेलकम इलाके में और अमन न्यू उस्मानपुर इलाके में दंगों में शामिल था। दिल नवाज के खिलाफ दंगों के तीन व अमन के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
आरोपियों ने हथियारों के बल पर गीता कॉलोनी इलाके में 5.90 लाख रुपये लूट लिए थे। गीता कॉलोनी पुलिस ने लूट की इस गुत्थी को सुलझाते हुए नाबालिग समेत छह आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से लूट की रकम में से 2.67 लाख रुपये, लूटी गई स्कूली, दो मोटरसाइकिल व पिस्तौल बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग हाथ लगा था।
शाहदरा जिला डीसीपी आर साथिया सुंदरम के अनुसार, गांधी नगर के बुजुर्ग व्यवसायी मंजीत कुमार(62) से स्कूटी लूटने की सूचना एक फरवरी को मिली थी। स्कूटी की डिग्गी में 5.90 लाख रुपये रखे हुए थे। मंजीत कुमार की गांधी नगर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है।
विज्ञापन
वारदात के समय वह घर लौट रहे थे। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर स्कूटी लूट ली थी। मामला दर्जकर गीता कॉलोनी थानाध्यक्ष संजय भट्ट की टीम ने जांच शुरू की। व्यवसायी की दुकान से लेकर घटनास्थल तक लगे करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई।

पता लगा कि बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे। पुलिस को व्यवसायी की लूटी गई स्कूटी रामलीला मैदान, गीता कॉलोनी के पास मिल गई। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल गीता कॉलोनी की झील कुरंजा कॉलोनी के पास लावारिस हालत में मिल गई।
ये बाइक प्रशांत विहार से दिसंबर में चोरी हुई थी। लूट की वारदात में इस्तेमाल दूसरी मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस को जगजीत नगर, न्यू उस्मानपुर निवासी रज्जाक (बदला हुआ नाम) के बारे में पता लगा। इसके बाद पुलिस ने रज्जाक के नाबालिग बेटे को पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताए।
नाबालिग ने बताया कि अब्दुल्ला ने उन्हें चोरी की मोटरसाइकिल व जॉन ने पिस्तौल दिलवाई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ब्रहमपुरी निवासी मोहम्मद अब्बास उर्फ दिल नवाज पुत्र अहमद हसन, मोहम्मद अब्बास उर्फ जोजो, मुजम्मिल, अमन अब्बास पुत्र इकरार अली और जॉन अब्बास के रूप में हुई। इनमें से ज्यादातर आरोपी जिंस फैक्टरी में काम करते थे। अब्दुल्ला वारदात के वक्त मौजूद नहीं था। पुलिस अब्दुल्ला व काजिम की तलाश कर रही है।