{"_id":"610689568ebc3ec153582337","slug":"delhi-police-arrested-people-for-cheating-foreigners-on-pretext-of-providing-technical-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने 12 ठगों को किया गिरफ्तार, तकनीकी सहायता प्रदान करने के नाम पर विदेशियों को बनाते थे शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने 12 ठगों को किया गिरफ्तार, तकनीकी सहायता प्रदान करने के नाम पर विदेशियों को बनाते थे शिकार
Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें द्वारका सेक्टर-7 के रामफल चौक से कुछ लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी का रैकेट चलाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : is
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार को तकनीकी सहायता प्रदान करने के बहाने विदेशियों को ठगने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी दिग्गज ई-कॉमर्स के अधिकारियों का रूप धारण कर ठगी करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह (39), सातिक चक्रवर्ती (24), हरप्रीत सिंह (30), नितिन चौधरी (26), जोबिन जॉर्ज (25), हनुमंतु राव (38), मोहित गुप्ता (30), नितेश कुमार (32), सुभोदीप भट्टाचार्य (20), मौमिता मजूमदार (25), दीक्षा खेत्रपाल (28) और शबा खातून (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें द्वारका सेक्टर-7 के रामफल चौक से कुछ लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी का रैकेट चलाने की सूचना मिली थी।