फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested 8 people of two gangs of miscreants in firing case

दिल्ली में कांड ही कांड: जेल से आते ही रंजिश का लिया बदला, आधे घंटे में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग; आठ दबोचे

Fri, 02 Jun 2023 10:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 10:15 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे में दूसरे गिरोह के ठिकानों पर तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रवीण सिंघल नाम के शख्स ने कपिल की हत्या कर दी थी। जिसके बाद जेल से जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन
Delhi Police arrested 8 people of two gangs of miscreants in firing case
दिल्ली पुलिस पीसीआर वैन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली में पथराव का बदला लेने के लिए एक गिरोह के बदमाशों ने आधे घंटे में दूसरे गिरोह के ठिकानों पर तीन जगह ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मामले में कार्रवाई करते हुए नेबसराय थाना पुलिस ने दोनों गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी जमानत पर जेल से आया था बाहर
पुलिस के अनुसार, प्रवीण सिंघल, मनीष नाटा, पारस और एक अन्य ने कुछ वर्ष पहले कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कपिल की हत्या के बाद जेल में बंद प्रवीण को हाल ही में जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही प्रवीण ने छह-सात साथियों के साथ मिलकर रोहित उर्फ माता के घर पर पथराव कर दिया था। बदले में रोहित ने पांच-छह साथियों के साथ 26 मई को प्रवीण के घर, हौली चौक और एक पार्किंग में गोलियां चला दी थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग मामले में पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार
तीनों जगहों पर आधे घंटे में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंदर सिंह राणा की देखरेख में एसआई अजीत यादव, एसआई अमन, एसआई विनीत, हवलदार विक्रम यादव और सिपाही करतार की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कपिल गिरोह के बदमाशों की पहचान खालिद, रोहित, रोहित उर्फ अंडा के रूप में हुई है। वहीं, प्रवीण सिंघल गिरोह के बदमाशों की पहचान डोडी बलजीत, योगेश, जेजे, ललित और रजनीश के रूप में हुई। नेबसराय थाने की पुलिस टीमें बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed