फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi PM Narendra Modi praised Railways

Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने की रेलवे की तारीफ, बोले- बहुत बढ़िया, जानिए वजह

Wed, 22 Feb 2023 09:00 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 09:00 PM IST
सार

भारतीय रेल ने रेलवे विद्युतीकरण के मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उत्तर पूर्व रेलवे के तहत सुभागपुर-पछपेरवा ब्रॉड गेज (बीजी) मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के साथ, भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश में सभी बीजी मार्गों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। 

विज्ञापन
Delhi PM Narendra Modi praised Railways
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पर खुशी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश में ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के बारे में रेल मंत्रालय के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा “बहुत बढ़िया”।

विज्ञापन


भारतीय रेल ने रेलवे विद्युतीकरण के मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उत्तर पूर्व रेलवे के तहत सुभागपुर-पछपेरवा ब्रॉड गेज (बीजी) मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के साथ, भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश में सभी बीजी मार्गों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इससे इस क्षेत्र में रेल संपर्क बेहतर होगा और रेलगाड़ियों की गति में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के साथ, भारतीय रेल ने छह जोनल रेलवे अर्थात् पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे), उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे में बीजी मार्गों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा, अत्यधिक उपयोग में आने वाला नेटवर्क (एचयूएन -5), झांसी-मुजफ्फरपुर-कटनी अब पूर्ण रूप से विद्युतीकृत हो गया है। इससे भटनी-वाराणसी-नैनी (इलाहाबाद)-मानिकपुर-सतना-कटनी और छपरा-वाराणसी सहित झांसी-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वाल, गोंडा-आनंदनगर-गोरखपुर-वाल्मीकिनगर-सुगौली, मुजफ्फरपुर-बछवाड़ा और नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के बीच कनेक्टिविटी में बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल रूट किलोमीटर (आरकेएम) के 85 प्रतिशत हिस्से के विद्युतीकरण के साथ, भारतीय रेल मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहा है और यह दुनिया में सबसे बड़ा हरित रेलवे नेटवर्क बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed