फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Passenger who went to London 17 years ago with fake passport now arrested

Delhi : फर्जी पासपोर्ट के जरिए 17 साल पहले लंदन गया यात्री अब गिरफ्तार, एजेंट की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 25 Jan 2023 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi : Passenger who went to London 17 years ago with fake passport now arrested
demo pic...

17 साल पहले लंदन गए एक यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट ने फर्जीवाड़े के मामले में पकड़ा है। एयरपोर्ट पर यात्री के कागजात जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। दरअसल यात्री 17 साल पहले दूसरे व्यक्ति के पासपोर्ट पर लंदन गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यात्री की पहचान गोविंद पुरा निवासी हरविंदर सिंह पुरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक 21 जनवरी की देर रात एक यात्री लंदन से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वह इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए पहुंचा। अधिकारियों ने देखा कि उसके पास भारतीय पासपोर्ट है, जिसे पिछले साल अगस्त महीने में जारी किया गया है। पासपोर्ट की जांच करने पर पता चला कि इस नंबर के पासपोर्ट पर भारत से विदेश जाने का कोई अंतिम विवरण उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


शक होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ की। यात्री ने बताया कि वह दूसरे के नाम से बने पासपोर्ट पर लंदन गया था। एक एजेंट के जरिए उसने साल 2006 में फर्जी पासपोर्ट हासिल किया था। जिसके जरिए इमिग्रेशन को धोखा देकर लंदन चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पुराने पासपोर्ट के रिकार्ड को खंगाला गया और यात्री के बयान की सत्यता की जांच की गई। इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया और यात्री के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज करने की सिफारिश की। 


अधिकारियों ने पुलिस को यात्री के वर्तमान पासपोर्ट, पुराने पासपोर्ट की फोटो कॉपी, यात्री के आने का विवरण, यूके का निवास परमिट और यात्री के कबूलनामे की कॉपी सौंपी है। पुलिस उससे पूछताछ कर उस एजेंट की पहचान करने में जुटी है, जिसने यात्री को लंदन जाने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed