फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: One youth kept raining bullets, another kept making videos, firing several rounds at the woman's door in Shahdara

दिल्ली: एक युवक बरसाता रहा गोलियां, दूसरा बनाता रहा वीडियो, शाहदरा में महिला के दरवाजे पर कई राउंड फायरिंग

Mon, 29 Nov 2021 09:24 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Nov 2021 09:24 AM IST
सार

पुलिस को घटना स्थल से कई खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पीड़ित से पूछताछ कर संभावित हमलावरों का पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi: One youth kept raining bullets, another kept making videos, firing several rounds at the woman's door in Shahdara
फायरिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने एक महिला के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक बदमाश महिला के घर पर गोलियां चलाता रहा जबकि दूसरा आरोपी मोबाइल से इसका वीडियो बनाता रहा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बालकनी से सबकुछ देख रही पीड़ित महिला तनू मनचंदा (38) ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को घटना स्थल से कई खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पीड़ित से पूछताछ कर संभावित हमलावरों का पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तनू मनचंदा परिवार के साथ 12-ब्लॉक, गीता कालोनी इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति अर्जुन मंचंदा, एक बेटा व बेटी है। इनके पति का अपना कारोबार है। तनू ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9.15 बजे वह अपने बेटे के साथ मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी बेटी पढ़ाई कर रही थी। इनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के आने पर भागे आरोपी
आरोप है कि तनू ने अपने घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी। वह बालकनी में आईं तो उन्होंने देखा कि एक युवक उनके घर पर गोलियां चला रहा था, जबकि दूसरा युवक इसका वीडियो बना रहा था। पड़ोसी घरों से बाहर निकले तो आरोपी अपनी बाइक पर बैठकर रानी गार्डन की ओर फरार हो गए। तुरंत तनू ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि रंजिश में धमकाने की नीयत से तनू के घर पर गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि तनू व उनके परिवार ने हमलावरों की जानकारी होने की बात से इंकार किया है। गीता कालोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed