फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi old lady life was saved by doing heart-brain surgery in a single month

दिल्ली: एक ही महीने में दिल-दिमाग की सर्जरी कर बुजुर्ग की बचाई जान, 65 से ज्यादा उम्र के 5-7 फीसदी बुजुर्गों को होता है यह रोग

Fri, 15 Apr 2022 06:08 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 06:08 AM IST
सार

डॉ. गौरव जैन ने बताया कि बुजुर्गों में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस बीमारी है। डिजेनरेटिव एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस 65 से ज्यादा उम्र के लगभग 5-7 फीसदी बुजुर्गों को होता है।

विज्ञापन
Delhi old lady life was saved by doing heart-brain surgery in a single month
चिकित्सा - फोटो : pixabay

विस्तार

एक ही महीने में दिल और दिमाग की सर्जरी करने के बाद दिल्ली के डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला की जान बचाई है। द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय महिला मरीज को मस्तिष्क और दिल से जुड़ी बीमारी की वजह से भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


इस साल फरवरी में हाई रिस्क वाली पहली ब्रेन सर्जरी हुई थी। इस दौरान मरीज में एक दुर्लभ हृदय की बीमारी का पता चला। चूंकि, डॉक्टर ओपन-हार्ट सर्जरी करने में असमर्थ थे, क्योंकि हेपरिन (खून को पतला करने वाला) से ब्रेन हेमरेज हो सकता था। ऐसे में एक महीने के अंदर मरीज के दिल को बचाने के लिए ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) किया गया।

विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को टीएवीआर प्रक्रिया की गई। लगातार दो बड़े ऑपरेशन का मामला काफी दुर्लभ है। इस तरह के मुश्किल केस में बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की स्पेशलिस्ट टीमों का साथ में मिलकर काम करना बहुत जरूरी है।

डॉ. गौरव जैन ने बताया कि बुजुर्गों में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस बीमारी है। डिजेनरेटिव एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस 65 से ज्यादा उम्र के लगभग 5-7 फीसदी बुजुर्गों को होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed