फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Nursery Admission: Schools asking to deposit fees even before the first list comes

दिल्ली नर्सरी एडमिशन: पहली सूची आने से पहले ही फीस जमा कराने को कह रहे स्कूल 

Mon, 31 Jan 2022 09:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 09:27 PM IST
सार

दाखिला विशेषज्ञों की अभिभावकों को सलाह है कि वह दाखिला सूची की प्रतीक्षा करें और स्कूलों के झांसे में आने से बचें। मनपंसद स्कूल की दाखिला सूची में नाम आने पर पहले दी गई फीस के रिफंड होने में दिक्कत होगी।

विज्ञापन
Delhi Nursery Admission: Schools asking to deposit fees even before the first list comes
नर्सरी एडमिशन - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली केनिजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए पहली सूची चार फरवरी को जारी होनी है। कई स्कूल सूची जारी करने से पहले ही सीट पक्की करने के लिए अभिभावकों से लाखों की फीस मांग रहे हैं। इसके लिए स्कूलों की ओर से अभिभावकों को फोन कर फीस जमा कराने को कहा जा रहा है। अभिभावकों को कहा जा रहा है कि सूची जारी होने से पहले ही फीस जमा कराने पर उनका दाखिला पक्का हो जाएगा।

विज्ञापन


दाखिला विशेषज्ञों की अभिभावकों को सलाह है कि वह दाखिला सूची की प्रतीक्षा करें और स्कूलों के झांसे में आने से बचें। मनपंसद स्कूल की दाखिला सूची में नाम आने पर पहले दी गई फीस के रिफंड होने में दिक्कत होगी। वहीं यदि किसी स्कूल की दाखिला सूची में दाखिले के लिए बच्चे का नाम आ जाता है तो उस स्कूल में सीट जरूर पक्की करें।

विज्ञापन

मांगे गए 50 हजार से एक लाख रुपये तक

एक अभिभावक रचना आर्य के मुताबिक रोहिणी, पीतमपुरा के तीन स्कूलों से उन्हें फोन कर बुलाया गया और सीट पक्की करने के लिए कहा गया। रचना के मुताबिक स्कूलों की ओर से उनसे 50 हजार से एक लाख रुपये तक की फीस मांगी गई। हालांकि, उन्होंने दाखिला सूची का इंतजार करना ही बेहतर समझा है।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि उनकी फोरम पर अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें स्कूल की सीट पक्की करने के लिए अभी से फीस जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। जबकि पहली दाखिला सूची जारी होने में चार दिन शेष हैं। कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि उनसे एक लाख रुपये तक की फीस जमा कराने के लिए कहा गया है।

वह बताते हैं कि पहले फीस जमा करा दी और दाखिला सूची में किसी मनपसंद स्कूल में दाखिला होगा तो पहली वाली फीस रिफंड होने में समस्या आएगी। इसका कारण यह भी है कि कई स्कूल फीस रिफंड पॉलिसी को नहीं मानते हैं। वहीं यदि वह फीस देकर सीट पक्की कर देते हैं तो उन्हें अपना पैसा डूबने का खतरा भी लग रहा है।

एक से अधिक मूल जन्मप्रमाण पत्र तैयार रखें

अभिभावक दाखिले के लिए एक से अधिक मूल जन्मप्रमाण पत्र तैयार रखें। दाखिले के समय फीस के साथ मूल जन्मप्रमाणपत्र जमा करना होता है। यदि किसी एक सूची में दाखिला हो गया तो मूल जन्म प्रमाणपत्र जल्द ही नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें किसी दूसरी सूची में दाखिला लेने में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed