{"_id":"628672c6e457456daf0fab1f","slug":"delhi-now-more-charges-will-have-to-be-paid-for-room-and-food-in-private-ward-treatment-becomes-expensive-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: निजी वार्ड में अब कमरे व खाने के लिए देना होगा अधिक शुल्क, एम्स में महंगा हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: निजी वार्ड में अब कमरे व खाने के लिए देना होगा अधिक शुल्क, एम्स में महंगा हुआ इलाज
Thu, 19 May 2022 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 19 May 2022 10:10 PM IST
सार
एम्स में डाइट के लिए मरीजों को प्रतिदिन 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, कमरों के लिए मरीजों को 10 दिन का एडवांस में भुगतान करना है। ए श्रेणी के लिए 63 हजार व सामान्य श्रेणी के लिए 33 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स में इलाज हुआ महंगा
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
महंगाई की मार अब इलाज पर भी आ गई है। दिल्ली स्थित देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स में इलाज महंगा हो गया है। एम्स प्रशासन ने निजी वार्ड में कमरे व डाइट का चार्ज बढ़ा दिया है। अब ए श्रेणी के डीलक्स रूम के लिए छह हजार व सामान्य कमरे के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे। इस संबंध में एम्स की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
एम्स के मुताबिक, डाइट के लिए मरीजों को प्रतिदिन 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, कमरों के लिए मरीजों को 10 दिन का एडवांस में भुगतान करना है। इसके तहत ए श्रेणी के लिए 63 हजार व सामान्य श्रेणी के लिए 33 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
नए चार्ज आगामी एक जून से लागू कर दिए जाएंगे। वहीं, एम्स में जांच के लिए लैबोरेटरी में लगने वाले 300 रुपये के चार्ज को हटाने की बात कही गई है।