फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : November 18 was the coldest in the last eight years

Delhi Weather : बीते आठ सालों में सबसे सर्द रहा 18 नवंबर, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली में ठंडक

Sat, 19 Nov 2022 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 04:38 AM IST
सार

18 नवंबर का दिन बीते 8 साल में सबसे सर्द रहा। साथ ही यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा है। इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

विज्ञापन
Delhi : November 18 was the coldest in the last eight years
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। सामान्य से तीन कम 9.6 डिग्री सेल्सियस  के साथ शुक्रवार यानी 18 नवंबर का दिन बीते 8 साल में सबसे सर्द रहा। साथ ही यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा है। इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में सुबह सड़कों पर हल्की धुंध छाई रही और लोगों ने ठिठुरन महसूस की। धूप की तपिश हल्की रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 36 से 93 फीसदी रहा। सूरज ढलने के बाद शाम को सर्दी का बढ़ा हुआ अहसास महसूस किया गया। 
विज्ञापन


सुबह छाई रहेगी धुंध : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह धुंध छाई रहेगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तपिश कम रहेगी। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 19 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है। ऐसे में अगले सप्ताह से पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से रात के पारे में तेजी से कमी होगी व ठंडक का अहसास बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगेशपुर रहा सबसे ठंडा इलाका : मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा अधिक लुढ़का है। मुंगेशपुर 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका दर्ज हुआ है। इसके बाद रिज में न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed