{"_id":"627dac55c3ea4540c80b3872","slug":"delhi-notice-issued-against-23-for-burning-garbage-in-the-open-campaign-period-extended-by-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : खुले में कचरा जलाने पर 23 के खिलाफ नोटिस जारी, एक महीना बढ़ाई गई अभियान की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : खुले में कचरा जलाने पर 23 के खिलाफ नोटिस जारी, एक महीना बढ़ाई गई अभियान की अवधि
Fri, 13 May 2022 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 06:24 AM IST
सार
ग्रीष्मकालीन कार्य योजना के तहत विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस अभियान के तहत 5241 स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही 23 लोगों व संस्थाओ को नोटिस और छह लोगों का अभियोजन किया गया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन कार्य योजना के तहत शुरू किए गए खुले में कचरा न जलाने का अभियान के प्रथम चरण का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन था।
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में खुले में कचरा न जलाने के अभियान के तहत बीते एक माह में 23 नोटिस जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान पांच हजार से अधिक स्थलों का निरीक्षण किया गया है। साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अभियान को अगले एक महीने 13 जून तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन कार्य योजना के तहत विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस अभियान के तहत 5241 स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही 23 लोगों व संस्थाओ को नोटिस और छह लोगों का अभियोजन किया गया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन कार्य योजना के तहत शुरू किए गए खुले में कचरा न जलाने का अभियान के प्रथम चरण का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन था।
विज्ञापन
इस अभियान को 13 मई से 13 जून तक बढ़ाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में करीबन 5241 स्थलों का निरीक्षण किया गया और करीब 442 बार लैंडफिल साइट का भी निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत दिल्ली के विभिन्न जगहों पर 10 विभागों की 500 टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है, जो 24 घंटे दिल्ली में खुले में कचरा जलाने की निगरानी और रोकने के लिए त्वरित कदम उठाती रही है, जिसकी रिपोर्ट समय- समय पर पर्यावरण विभाग को भी जारी की गई है। साथ ही लैडफिल साइट पर आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए निगम को सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिया गया है।
ग्रीन दिल्ली एप से 374 में से 347 शिकायतों का निवारण
गोपाल राय के मुताबिक, खुले में कचरा जलाने की शिकायतों को दूर करने के लिए ग्रीन दिल्ली एप ने भी काफी सहयोग दिया है। इस एप के जरिये 374 शिकायतों में से करीब 347 शिकायतों का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस अभियान के जरिये सरकार दिल्ली में खुले में कचरा जलाने के मामलों को नियंत्रित करने और कड़ी कार्रवाई करने में कामयाब रही है।