फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Nigerian citizen arrested with heroin worth 106 crores, narcotics cell of Dwarka district took action

दिल्ली: 106 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, द्वारका जिले के नाइकोटिक्स सेल ने की कार्रवाई

Fri, 26 Nov 2021 10:15 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के नारकोटिक्स सेल के एसआई सुभाष चंद को सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक मोबाइल गार्डन इलाके के प्लॉट नंबर-29, ए-2, ब्लॉक के पास आने वाला है। पुलिस ने मौके पर जाल बिछा दिया। शाम के समय आरोपी वहां पर हेरोइन के साथ पहुंचा। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

विज्ञापन
Delhi: Nigerian citizen arrested with heroin worth 106 crores, narcotics cell of Dwarka district took action
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका जिले के नारकोटिक्स सेल ने 106 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10.68 किलो उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान जॉर्ज उचेन्ना (49) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अपने देश जाने की फिराक में था आरोपी
आरोपी वर्ष 2018 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। तब से आरोपी भारत में ही रुका था। अब पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी देश छोड़ने की फिराक में था। उसका जानकार वापस नाइजीरिया लौट गया।  लेकिन जाते-जाते वह हेरोइन की खेंप जॉर्ज को सौंप गया। अब वह इसे दिल्ली-एनसीआर में बेचने के चक्कर में लगा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मोबाइल गार्डन इलाके में गिरफ्तार हुआ आरोपी
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के नारकोटिक्स सेल के एसआई सुभाष चंद को सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक मोबाइल गार्डन इलाके के प्लॉट नंबर-29, ए-2, ब्लॉक के पास आने वाला है। पुलिस ने मौके पर जाल बिछा दिया। शाम के समय आरोपी वहां पर हेरोइन के साथ पहुंचा। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से कुल 10.68 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का एक साथी अपने देश लौट चुका
पूछताछ के दौरान आरोपी जॉर्ज ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद मोहन गार्डन में रहने वाला उसका साथी इमेका नाइजीरिया लौट गया था। पुलिस की सख्ती के बाद वह भी भारत छोड़ने का प्रयास कर रहा था। जॉर्ज ने बताया कि बरामद हेरोइन उसके पास नाइजीरिया से भारत पहुंची। यहां बंदरगाह से दिल्ली पहुंचने के बंद इसकी सप्लाई होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed