फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Weapons came from Pakistan through drones for terrorist acts

Delhi : शूटर का खुलासा- आतंकी वारदात के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे हथियार

Thu, 20 Oct 2022 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 04:19 AM IST
सार

Delhi News : देश में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों का आना जारी है। एक महीने पहले भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार आए थे। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए शूटर दीपक उर्फ टीनू ने किया है।

विज्ञापन
Delhi News : Weapons came from Pakistan through drones for terrorist acts
drone - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों का आना जारी है। एक महीने पहले भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार आए थे। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए शूटर दीपक उर्फ टीनू ने किया है। उसने खुलासा किया है कि उसके पास से बरामद पांच ग्रेनेड से उसे व अन्य को आतंकी वारदात करती थीं। 

विज्ञापन


ये आतंकी वारदातें दिल्ली व पंजाब में होनी थीं। आतंकी वारदातों के लिए इन जगहों पर रैकी हो गई थी। साथ ही बंबीहा-कौशल- यूरोप में बैठे लकी पटियाल के गिरोह के सदस्यों की हत्या करनी थी। इसके लिए साजिश रचने के साथ रैकी की जा रही थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की आईसी में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व एसआई मंजित की टीम ने दीपक को अजमेर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली लाया जा रहा था। दिल्ली लाने के बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। दीपक ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसके पास से बरामद ग्रेनेड व पिस्टल पाकिस्तान से आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित गोदारा के कहने पर ये हथियार पाकिस्तान से पंजाब आए थे। करीब एक महीने पहले ही दीपक को स्थानीय हैंडलर ने ग्रेनेड व पिस्टल दी थीं। ये भी बताया है कि आतंकी वारदात करने के अलावा विरोधी गिरोह के सदस्यों पर ग्रेनेड से हमला करना था।

वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय वह कपूरथला, पंजाब जेल में बंद था। जेल में कनाडा में बैठे गोल्डी बरार व दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लारेंस बिश्नोई के संपर्क में था। दीपक की पंजाबी गायक की हत्या से दो दिन पहले लारेंस बिश्नोई से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। गोल्डी बरार से लगातार बात हो रही थी। 


गोल्डी बरार व लारेंस बिश्नोई के कहने पर उसने पंजाब गायक की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। उसे हथियार पाकिस्तान से हरविंदर उर्फ रिंडा ने भिजवाए थे। आरोपियों को हथियार पंजाब व हरियाणा में दिए गए थे। दीपक ने पंजाबी गायक की हत्या करने वाले को वारदात के बाद छिपने के लिए जगह मुहिया कराने में सहायता की थी। दीपक को अभी रोहित पनाह दिलवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed