{"_id":"6312977b6a26ce7afd665440","slug":"delhi-news-use-of-refined-oil-instead-of-ghee-in-paneer-in-aiims-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quality Uncontrolled : एम्स की मेस में पनीर में घी की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल, कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Quality Uncontrolled : एम्स की मेस में पनीर में घी की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल, कार्रवाई की तैयारी
Sat, 03 Sep 2022 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:23 AM IST
सार
Delhi News : फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट सूत्रों के अनुसार, पनीर के सैंपल में घी की जगह रिफाइंड मिला है। सूत्रों का कहना है कि यह गंभीर मामला है और इस पर कानूनी कार्रवाई होगी। सैंपल की रिपोर्ट संबंधित फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
विस्तार
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की मेस से लिए गए 15 सैंपल में से 4 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें गुणवत्ता खराब पाई गई है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट सूत्रों के अनुसार, पनीर के सैंपल में घी की जगह रिफाइंड मिला है। सूत्रों का कहना है कि यह गंभीर मामला है और इस पर कानूनी कार्रवाई होगी। सैंपल की रिपोर्ट संबंधित फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
एम्स ने बंद की मेस
एम्स की खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने मेस व कैफे का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान छात्रावास 7 की मेस और हॉस्टल 5 के कैफे को बंद कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को यहां खाने की गुणवत्ता खराब मिली थी।
विज्ञापन
छह माह की सजा संभव
सूत्रों का कहना है कि एम्स की मेस से लिए गए 15 सैंपल में से 4 फेल हो गए हैं। यह सभी सैंपल लीगल थे और इनके फेल होने पर मेस व कैफे में सेवा दे रहे संचालक को छह माह की सजा हो सकती है।
विज्ञापन