{"_id":"62f5a99ecdda7615994a74a9","slug":"delhi-news-two-shopkeepers-selling-chinese-manjha-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : चीनी मांझा बेच रहे दो दुकानदार गिरफ्तार, 100 चरखी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : चीनी मांझा बेच रहे दो दुकानदार गिरफ्तार, 100 चरखी बरामद
Fri, 12 Aug 2022 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:45 AM IST
सार
Delhi News : पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयूर विहार फेज-3 निवासी प्रकाश कुमार और दल्लूपुरा निवासी मुन्ना मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चीनी मांझे की 100 से अधिक चरखी बरामद की हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी जिला पुलिस ने छापेमारी के दौरानी चीनी मांझा बेच रहे दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयूर विहार फेज-3 निवासी प्रकाश कुमार और दल्लूपुरा निवासी मुन्ना मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चीनी मांझे की 100 से अधिक चरखी बरामद की हैं।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। एक आरोपी ने बताया है कि उसके पास पिछले साल का कुछ मांझा पड़ा हुआ था। उसे बेचने की नियत से ही उसने दुकान खोली थी। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को गाजीपुर थाने की टीम एरिया में गश्त पर थी। इस बीच टीम के सदस्य मयूर विहार फेज-3, गश्त करते हुए मार्केट में पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक दुकानदार वहां पर खुलेआम चीनी मांझा बेच रहा था। फौरन आरोपी प्रकाश को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
उसकी दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। दूसरी ओर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस गश्त करते हुए दल्लूपुरा गांव में पहुंची। टीम ने देखा कि एक दुकानदार वहां भी चीनी मांझा बेच रहा था। आरोपी मुन्ना को दबोच लिया गया। उसके पास से भी भारी मात्रा में मांझा बरामद हुआ। मुन्ना ने बताया कि उसके पास पिछले साल का माल पड़ा हुआ था। उसे निकालने के लिए ही वह उसे बेच रहा था।