फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Tricolor everywhere in the capital, BJP formed human chain

Delhi News : राजधानी में हर जगह तिरंगा, भाजपा ने बनाई मानव शृंखला

Wed, 10 Aug 2022 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 06:25 AM IST
सार

Delhi News :स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राजधानी दिल्ली में चारों ओर तिरंगा दिखाई दे रहा है।  केंद्र सरकार की एजेंसियों से लेकर दिल्ली सरकार भी इस अभियान को अपना बना चुकी है तो व्यापारिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य संगठन इस अभियान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi News :Tricolor everywhere in the capital, BJP formed human chain
तिरंगामय हुई राजधानी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर तिरंगा कार्यक्रम नहीं, बल्कि अभियान बन गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राजधानी दिल्ली में चारों ओर तिरंगा दिखाई दे रहा है।  केंद्र सरकार की एजेंसियों से लेकर दिल्ली सरकार भी इस अभियान को अपना बना चुकी है तो व्यापारिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य संगठन इस अभियान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


भारत छोड़ो आंदोलन वाले दिन किसी ने आईटीबीपी जवानों को तिरंगा सौंपा, तो किसी ने महात्मा गांधी का संबंध चांदनी चौक के जिन इलाकों से था, वहां पहुंचकर झंडे वितरित किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस अभियान के तहत पश्चिमी दिल्ली में एक लाख झंडे वितरित करने के कार्यक्रम की शुरुआत की। कनॉट प्लेस इलाके में भाजपा ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को  जागृत किया। 
विज्ञापन


आईटीबीपी को सौंपा तिरंगा 
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के कमांडर अजय सिंह को 1500 झंडे की खेप सौंपी। जवानों से आग्रह किया कि सुरक्षा बल के माध्यम से अधिक से अधिक स्थानों पर तिरंगा लहराया जाए। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को लालकिले से इंडिया गेट तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। आजादी और आजादी के बाद के अनेक विषयों पर आकर्षक एवं संदेश देती हुई झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पर उत्सव का माहौल : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। सांसद प्रवेश वर्मा के संसदीय पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लिए 1 लाख झंडा वितरण के लिए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नड्डा ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्सव का माहौल है। 10 करोड़ से ज्यादा झंडे इस बार बाजार में जा चुके हैं। देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 

लालकिले से बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
 गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की तरफ से लालकिले से बच्चों ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। पूरा चांदनी चौक इस दौरान तिरंगामय दिख रहा था। स्मृति व दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में निकाले जाने वाली यात्रा को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा उधर-उधर से गुजरी जहां महात्मा गांधी ने इस इलाके में सभा और राष्ट्रीय आंदोलन की संरचना की थी। जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के गुमनाम नायकों की कहानियों को याद करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस और अन्य कार्यक्रमों के जरिये देश के अमर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। 

टाउन हॉल से कांग्रेस ने की आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत 
कांग्रेस की तरफ से स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को चांदनी चौक से आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा का समापन अजमेरी गेट पर हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। यह यात्रा नौ से पंद्रह अगस्त तक निकाली जाएगी। 

नगर निगम ने हर तिरंगा के लिए जनभागीदारी की ओर बढ़ाया कदम
दिल्ली नगर निगम ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने को कदम बढ़ाया है। मंगलवार को निगम ने मध्य और दक्षिण जोन से इसकी शुरुआत की है। दोनों जोन के निगम उपायुक्तों ने आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर भव्य अंदाज में आजादी से जुड़े रचनात्मक कार्य जैसे कि स्पॉट पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शामिल बच्चे, बड़े लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया।

मध्य जोन के उपायुक्त दानिश अशरफ ने लाजपत नगर-1 की गुलाबी बाग रेलवे कॉलेनी आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्था ‘धरती के प्रहरी’ के साथ जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया। यहां देशभक्ति के उत्साह के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसी प्रकार दक्षिण जोन में वसंत कुंज के ‘संस्तुति अपार्टमेंट’ में निगम ने जन भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया। ‘तालीम’ एनजीओ के सहयोग से बच्चों को तिरंगा दिया गया और अपने घर पर लगाने के लिए कहा गया। 12 अगस्त तक सभी 12 जोन में निगम उपायुक्त के नेतृत्व में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कनॉट प्लेस में भाजपा ने मानव शृंखला बनाई
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ने कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत मानव शृंखला बनाई। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश सहप्रभारी डॉ. अलका गुर्जर सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने पूरे सर्किल का चक्कर लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। गुप्ता ने कहा दिल्ली में इस तरह का आयोजन उन शहीदों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारियां देने में सहायक सिद्ध हो रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed