फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :There was an influx of people at Horilal's house, people were reaching from far and wide

सीमापुरी हादसा : होरीलाल के मकान पर लगा था लोगों का तांता, दूर-दूर से पहुंच रहे थे लोग...

Wed, 27 Oct 2021 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 01:26 AM IST
सार

घटना के बाद से ही इलाके में था अफरा-तफरी का माहौल, पूरी सीमापुरी में बस परिवार की मौत के हो रहे थे चर्चें।

विज्ञापन
Delhi News :There was an influx of people at Horilal's house, people were reaching from far and wide
यहीं हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमापुरी चौक पर पहुंचे तो देखा कि गोलचक्कर के पास लोगों की भीड़ जुटी थी, हमारी टीम ने वहां पहुंचकर गाड़ी रोकी तो एकाएक बुजुर्ग ने पूछा कि बेटा कहां जाओगे। आग वाले घटना स्थल का जिक्र करते ही तुरंत बुजुर्ग ने हमारे साथ 15 वर्षीय किशोर राहुल को भेज दिया।

विज्ञापन


जैसे-जैसे हम घटना स्थल की ओर बढ़ते गए, जगह-जगह लोग झुंड बनाए खड़े दिखे। सभी लोग हादसे की चर्चा कर रहे थे। हर किसी की जुबान पर बस यही बात थी कि परिवार के साथ बहुत बुरा हुआ। हम होरीलाल के घर पास पहुंचे तो वहां सैंकड़ो लोग मौजूद थे। हादसे की खबर सुनकर दूर-दूर से लोग वहां पहुंच रहे थे। धीरे-धीरे होरीलाल के रिश्तेदारों व परिचितों का तांता घर पर जुटने लगा था।
विज्ञापन


घर के बराबर में ही बने मंदिर में लोगों के बीच अक्षय पत्थर बना बैठा हुआ था। लोग उसे समझा रहे थे, लेकिन वह किसी की बात का कोई जवाब नहीं दे रहा था। इलाके के सभी नेता घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। सबसे अधिक हालत रीना की छोटी बहन निशा की थी। परिजन उसे भी समझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होरीलाल के घर के बाहर खड़े लोग मकान की ओर इशारा कर एक दूसरे को आग लगाने वाली मंजिल को दिखाते हुए दिख रहे थे। घटना स्थल के पास खड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकान बनाने के बाद बहुत ही छोटी सीढ़ियां बना दी गई। ऐसे में किसी भी इमरजेंसी के दौरान बिल्डिंग से निकलने की गुंजाइश बेहद कम थी। हालांकि सब कुछ एक कमरे में हो गया। वहां से निकलने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed