फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : The morning of April 3 was coldest in 56 years

दिल्ली का मौसम : 56 साल में सबसे ठंडी रही 3 अप्रैल की सुबह, हवा में कुछ सुधार

Sun, 04 Apr 2021 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Apr 2021 04:32 AM IST
सार

  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 कम 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • अगले 24 घंटे में बादल देंगे चिलचिलाती गर्मी से राहत

विज्ञापन
Delhi News : The morning of April 3 was coldest in 56 years
सांकेतिक चित्र.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते मौसम के बीच शनिवार की सुबह 56 साल में सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान सबसे कम 11.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था। इससे पहले 2 अप्रैल, 1965 को न्यूनतम तापमान 10. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 24 घंटे में आसमान में बादल मंडराते रहेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.5 और न्यूनतम सामान्य से 7 कम 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 64 व न्यूनतम 13 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली में रिज 36.8 और स्पोर्ट्स काप्लेक्स इलाका 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, ऐसा बहुत कम होता है, जब अप्रैल में तापमान इतना गिर जाए। 
विज्ञापन


मौसम पूरी तरह साफ रहने और हवा में नमी का स्तर अधिक न होने की वजह से इसका प्रभाव न्यूनतम तापमान पर पड़ा है। धरती से ऊष्म ऊर्जा अधिक मात्रा में निकली है। इसी कारण मौसम में सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली में हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में सुधार बरकरार
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार बरकरार है। शनिवार को राजधानी और एनसीआर के सभी शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटे लोगों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिलने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यआई) 159, फरीदाबाद का 148, गाजियाबाद का 198, ग्रेटर नोएडा का 170, नोएडा का 132 और गुरुग्राम का 107 रहा।


सफर के अनुसार, उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की गति इस समय धीमी है। इस वजह से धूल भरी आंधी की आशंका नहीं है। दूसरी ओर, प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम10 और पीएम2.5 का स्तर भी इन दिनों अधिक नहीं है। पिछले 24 घंटे में पीएम10 169 और पीएम2.5 64 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। यह औसत श्रेणी में माना जाता है।

एक्यूआई के आंकड़े
दिल्ली          159
फरीदाबाद    148
गाजियाबाद    198
ग्रेटर नोएडा    170
नोएडा           132
गुरुग्राम           107

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed