फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Test for driving license now also on sunday

दिल्लीः ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट अब रविवार को भी 

Mon, 15 Mar 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 06:09 AM IST
सार

  • पहले दिन कम रही संख्या, टेस्ट में 289 आवेदकों को मिला मौका  
  • लाइसेंस के लिए वेटिंग कम करने की पहल से मिली आवेदकों को बड़ी राहत 

विज्ञापन
Delhi News : Test for driving license now also on sunday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। रविवार से परिवहन विभाग के सभी 13 जोनल दफ्तरों पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनावाने के लिए टेस्ट में 289 आवेदकों को शामिल होने का मौका मिला। हालांकि पहले दिन के लिए कुल 398 आवेदन मिले थे, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जानकारी मिलने पर छुट्टी के दिन के लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के सभी अथॉरिटी में फिलहाल स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो महीने तक का आवेदकों को इंतजार करना पड़ रहा है। अगर, सप्ताह के किसी भी दिन उन्हें टेस्ट के लिए बुलाया जाता है तो अक्सर दफ्तर, कॉलेज या जरूरी कार्यों से अवकाश लेना होता है। परिवहन विभाग ने दिल्ली वासियों की मुश्किलों को देखते हुए परिवहन मंत्री के निर्देश पर रविवार से लाइसेंस के लिए टेस्ट की शुरुआत कर दी है। 

विज्ञापन


द्वारका सेक्टर-22 स्थित टेस्ट ड्राइव ट्रैक पर 25 आवेदकों को टेस्ट में शामिल होने का मौका मिला। हालांकि इस दिशा में विभाग की ओर से बढ़ाए गए कदम का पहला दिन होने की वजह से 27 लोगों ने ही टेस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन किए थे। औसतन, रोजाना 150-160 आवेदकों को टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। एक बजे से पहले ही सभी आवेदकों के लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे जोनल दफ्तरों में भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के बाद भी मिल सकती है सुविधा... 
द्वारका, सेक्टर-22 में बने ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर आवेदकों के टेस्ट के लिए सभी सुविधाएं तैयार हैं। टेस्ट के दौरान किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया, जबकि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेस्ट में शामिल होने का मौका मिला। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए इंस्पेक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए। फिलहाल, मार्च तक इसे चलाए जाने की योजना है। हो सकता है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

रोहिणी में सर्वाधिक टेस्ट, आईपी डिपो पर नहीं पहुंचा कोई 
(आरटीओ---कुल आवेदन---लाइसेंस के लिए टेस्ट में शामिल हुए आवेदकों की संख्या)
मॉल रोड-21-13
आईपी डिपो-1-0
साउथ जोन-42-33
जनकपुरी-31-18
लोनी-35-24
सेंट्रल जोन-10-8
मयूर विहार-28-22
वजीरपुर-40-31
द्वारका-27-25
राजा गार्डन-13-7
रोहिणी-69-50
वसंत विहार-21-18 
सूरजमल विहार-60-40
----
कुल--------398---289

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed