फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Sukhdev Singh was provoking the people who were protesting at the Red Fort

दिल्ली में हिंसाः लाल किले पर धरना दे रहे लोगों को उकसा रहा था सुखदेव सिंह

Wed, 10 Feb 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Feb 2021 05:26 AM IST
सार

  • लालकिल पर सबसे आखिर में गया था सुखदेव सिंह 
  • टीकरी पर बॉर्डर पर बैठे किसान नेताओं को आज तीसरा नोटिस

विज्ञापन
Delhi news: Sukhdev Singh was provoking the people who were protesting at the Red Fort
सुखदेव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

लालकिले में तोड़फोड, हिंसा व धार्मिक झंडा फहराने के बाद काफी प्रदर्शनकारी लालकिले पर धरने पर बैठ गए थे। इन लोगों के धरने पर बैठने के लिए किसान नेता सुखदेव सिंह ने ही उकसाया था। ये कई घंटे धरने पर बैठे रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे ज्यादातर उपद्रवी मौके से चले गए तो तब पुलिस ने सुखेदव सिंह व अन्य को लालकिले से धरने से उठाया था। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि मोबाइल लोकेशन से भी ये पता चला है कि सुखदेव सिंह लालकिले पर मौजूद थे। ये सुखदेव सिंह के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सुखदेव सिंह हिंसा वाले दिन शाम करीब साढ़े चार बजे लालकिले पर पहुंचा था। इसके साथ इसके समर्थक मौजूद थे। ये हिंसा के बाद लालकिले पर धरने पर बैठे उपद्रवियों का मुखिया बन गया था। वह लोगों को उकसा रहा था। पुलिस ने रात करीब साढ़े दस बजे सुखदेव सिंह व अन्य प्रदर्शनकारियों को लालकिले से हटाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुखदेव सिंह ने पूछताछ में कुछ ज्यादा सहयोग नहीं किया। वह एक ही बात को बार-बार बता रहा है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि टीकरी बॉर्डर पर धरने प बैठे आरोपी किसान नेताओं को बुधवार को तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा। अभी तक दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मगर इनमें से कोई भी नेता पूछताछ में शामिल नहीं हुआ है। इनमें बूटा सिंह बुर्जगिल जैसे नेता शामिल हैं। करीब सात से आठ नेताओं को तीसरा नोटिस पूछताछ में शामिल होने के लिए जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीकरी बॉर्डर से चलकर जिन लोंगों ने नांगलोई पहुंचकर उत्पात मचाया था उनमें से करीब 60 लोगों की पहचान हो गई है। इन लोगो ं के फोटो सामने आ चुके हैं। फेस रिकाग्नाईजेशन सिस्टम(एफआरएस) से लाईसेंस के जरिए इन लोगों के पते व मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान व उत्तराखंड अथॉरिटी से ड्राइविंग लाईसेंस का डाटा मंगा लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed