फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi news : Shops and kiosks will be removed from metro stations

डीएमआरसी का बड़ा फैसला : मेट्रो स्टेशनों से हटेंगी दुकानें और कियॉस्क

Fri, 02 Jul 2021 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 05:06 AM IST
सार

  • यात्रियों को अब स्टेशन पर भीड़भाड़ की नहीं सताएगी चिंता
  • पैसेंजर एरिया से चरणों में हटेंगी दुकानें और कियॉस्क
  • खाका तैयार होने के बाद वाणिज्यिक गतिविधियां होंगी शुरू

विज्ञापन
delhi news : Shops and kiosks will be removed from metro stations
metro station - फोटो : AmarUjala

विस्तार

मेट्रो स्टेशनों के अंदर यात्रियों को अब भीड़भाड़ से होकर नहीं गुजरना होगा। पैसेंजर एरिया में लगने वाले कियॉस्क, रिटेल शॉप्स खाली करवाएं जाएंगे ताकि आवागमन में किसी तरह की रुकावट न हो। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी और जगह की कमी से पेश होने वाली परेशानियों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने इस दिशा में पहल की है। अलग अलग चरणों में मेट्रो स्टेशनों के अंदर स्थित दुकानें खाली करवाई जाएंगी। भविष्य में किसी भी स्टेशन पर वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं योजनाबद्ध तरीके से तैयार की जाएंगी।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अलग अलग लाइनों पर कियॉस्क, रिटेल स्टोर सहित दुकानें भी खोली गईं। सभी स्टेशनों पर अंदर और बाहर करीब 400 दुकानें और कियॉस्क हैं। इनमें से 50 फीसदी से अधिक पैसेंजर एरिया में हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से मेट्रो में प्रवेश करने से पहले पैसेंजर एरिया से गुजरते हैं। कियॉस्क और दुकानों की वजह से यात्रियों को आवागमन में कई बार दिक्कतें पेश आ रही हैं। कई बार आग लगने का भी खतरा बना रहता है तो इससे डीएमआरसी को होने वाली आय भी अपेक्षाकृत काफी कम है। सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद दिल्ली मेट्रो ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कहना है कि शुरुआती दौर में यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे आउटलेट, रिटेल स्टोर और कियॉस्क का प्रावधान किया गया। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से मुश्किलें बढ़ती परेशानियों को देखते हुए इन्हें चरणों में हटाया जाएगा। कियॉस्क और स्टोर का कांट्रैक्ट खत्म पर इन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर किए जाएंगे निर्माण 
प्रबंध निदेशक ने कहा कि भविष्य में तैयार होने वाले स्टेशनों पर भी वाणिज्यिक गतिविधियां जारी रहेंगी। नीतिगत निर्णय के तहत ही वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए स्टोर, आउटलेस या स्टोर का निर्माण किया जाएगा। निर्माण से पहले खाका तैयार किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न आए। स्टेशनों पर खाली जगह होने पर नहीं शुरू की जाएंगी। मॉल्स या शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए डीएमआरसी की योजना नहीं है, लेकिन स्टेशनों के बाहर अन्य एजेंसियों के सहयोग से निर्माण की जा सकती हैं।


लॉकडाउन में मिली दुकानों को दी गई राहत 
कोरोना काल में मेट्रो सेवाओं के साथ साथ दुकानें भी बंद रहीं। दुकानदारों को कारोबार बंद रहने की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के लिए डीएमआरसी से राहत मांगी गई। लॉकडाउन के बाद डीएमआरसी ने किराये में छूट देने के लिए अलग नीति बनाई ताकि दुकानदारों पर वित्तीय बोझ न पड़े। इसके तहत नियत अवधि के लिए किराया माफ कर दिया गया तो बाद में भी किराये में 50 फीसदी की राहत दी गई। इससे कई दुकानदारों दोबारा कारोबार में लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed