Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : SHO lost consciousness while intoxicated misbehaved with SI suspended

वर्दी पर एक और दाग : एसएचओ ने नशे में खो दिए होश, एसआई से बदसलूकी, निलंबित

Sun, 15 Aug 2021 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 06:41 AM IST
सार

  • विजय विहार थाने का मामला
  • कार्रवाई नहीं होने पर एसआई ने दे डाली थी आत्महत्या की चेतावनी
  • नाइट जीओ एसीपी मौके पर पहुंचे तो थाना प्रभारी हुआ रफूचक्कर

विज्ञापन
Delhi News : SHO lost consciousness while intoxicated misbehaved with SI suspended
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

रोहिणी जिले के विजय विहार थाने में शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ भी गाली-गलौज की गई। परेशान होकर एसआई ने थाने से ही पीसीआर कॉल कर एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


ऐसा नहीं करने पर एसआई ने आत्महत्या करने की बात कही। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल नाइट जीओ एसीपी प्रशांत विहार को विजय विहार थाने भेजा। जीओ के पहुंचते ही एसएचओ सुधीर कुमार वहां से खिसक गए। उन्हें कॉल कर तुरंत थाने पहुंचने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने आधी रात में ही एसएचओ को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, विजय विहार थाने में तैनात एसआई उमेश रात में ड्यूटी पर थे। आरोप है कि थाना प्रभारी सुधीर कुमार नशे की हालत में वहां पहुंचे और बातचीत के बाद उमेश पर भड़क गए। बाद में उसे अपने कमरे में बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश ने आरोप लगाया कि उसके परिवार को भी भला-बुरा कहा गया। पीसीआर कॉल के बाद वहां पहुंचे नाइट जीओ ने एसएचओ को कॉल करवाकर कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश है कि वह तुरंत थाने पहुंचे, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी एसएचओ थाने नहीं पहुंचे। 

इसके बाद थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनको कॉल कर इसकी सूचना भी दे दी गई। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए। सूत्रों का कहना है कि पहले भी एसएचओ को कदाचार और खराब प्रदर्शन के कारण चेतावनी दी जा चुकी है। जांच के दौरान एसएचओ के कमरे से शराब की 10 बोतलें भी मिली हैं। 

संबंधित एसएचओ को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
- प्रणव तायल, पुलिस उपायुक्त (रोहिणी)  

Trending Videos

दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही धोखाधड़ी और फिरौती के मामले में गिरफ्तार

द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डिघल, झज्जर, हरियाणा निवासी तेजवीर (34) के रूप में हुई है। वर्ष 2014 से आरोपी फरार था। उस पर हरिनगर इलाके में अपहरण कर फिरौती मांगने के अलावा नजफगढ़ में चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप था।

अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। वर्ष 2008 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुए तेजवीर को 2014 में पहले सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में वर्ष 2019 में उसे बर्खास्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिले स्पेशल स्टाफ को बृहस्पतिवार सूचना मिली कि दिल्ली पुलिस से बर्खास्त हुआ सिपाही व कई मामलों आरोपी तेजवीर द्वारका आने वाला है। सूचना के बाद एसआई बिजेंदर, जयवीर व अन्यों की टीम ने बृहस्पतिवार आरोपी को दबोच लिया।

शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 2014 में आरोपी के खिलाफ अपहरण और फिरौती का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी कभी पूछताछ में शामिल नहीं हुआ। पहले इसे सस्पेंड कर दिया गया। बाद में इसे बर्खास्त ही कर दिया गया। इसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। द्वारका पुलिस ने संबंधित थानों को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed