फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Railways will run many long distance special trains

सेवा और सुविधा : लंबी दूरी की कई विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, सभी आरक्षित श्रेणी की

Fri, 02 Apr 2021 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 04:36 AM IST
सार

  • यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल का एलान
  • 11 अप्रैल से हर रविवार चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

विज्ञापन
Delhi News : Railways will run many long distance special trains
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लोकल ट्रेन के साथ लंबी दूरी की भी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। आरक्षित श्रेणी की यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद, एर्नाकुलम-पटना, अहमदाबाद-सुल्तानपुर, अहमदाबाद-पटना व अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02438/02437 निजामुद्दीन-सिकंदराबाद-निजामुद्दीन साप्ताहिक राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल होगी। यह ट्रेन (02438) निजामुद्दीन से सिकंदराबाद के लिए प्रत्येक रविवार को 4 अप्रैल से चलेगी। निजामुद्दीन से दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी। सिकंदराबाद से निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक बुधवार को 7 अप्रैल से चलेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन झांसी, भोपाल, नागपुर, बल्लारशाह व काजीपेठ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 06359/06360 एर्नाकुलम-पटना- एर्नाकुलम के बीच चलेगी। यह ट्रेन (6359) एर्नाकुलम से पटना के लिए 1 मई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी दिशा में (06360) पटना से प्रत्येक मंगलवार को 4 मई से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09403/09404 अहमदाबाद-सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल चलेगी। अहमदाबाद से सुल्तानपुर के लिए यह ट्रेन 13 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसी दिशा में 09404 सुल्तानपुर से अहमदाबाद के लिए प्रत्येक बुधवार को 14 अप्रैल से चलेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी साबरमती, महीशाना, पालनपुर, आबू रोड़, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़ व मुशाफिरखाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से हर रविवार चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन
एक अन्य ट्रेन 09421/09422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 09421 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट 11 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को अहमदाबाद से चलेगी। वापसी दिशा में 09422 पटना से अहमदाबाद के लिए प्रत्येक मंगलवार को 13 अप्रैल से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन बीना, सागोर, दमोह, कटनी मरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, काशी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी। 


ट्रेन संख्या 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट 15 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल 17 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार और शनिवार को गोरखपुर से सुबह 5 बजे चलेगी। साबरमती, मेसहाना, पालनपुर, आबू रोड़, फालना, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर, जयपुर, दौसा, बांदीकुईं, भरतपुर, अछनेरा जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, सिकंदरा राव, कासगंज, गंजडुडवारा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर अनबरगंज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गौंडा, बस्ती व खलीलाबाद  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed