{"_id":"60946a102b7ed4677c4359d8","slug":"delhi-news-private-ambulance-drivers-will-no-longer-be-able-to-charge-arbitrary-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : निजी एंबुलेंस चालक अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे, तय हुईं दरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : निजी एंबुलेंस चालक अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे, तय हुईं दरें
Fri, 07 May 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 03:43 AM IST
सार
- दिल्ली सरकार ने निर्धारित कीं किराए की दरें
- नियम न मानने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में निजी एंबुलेंस चालक अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। दिल्ली सरकार ने एंबुलेंस की अधिकतम दरें घोषित कर दी हैं।निजी एंबुलेंस सेवा देने वालों को उन दरों का पालन करने का निर्देश दिया है। इस बाबत बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में निजी एंबुलेंस के लिए जो नई दरें लागू की हैं उनके तहत सामान्य एंबुलेंस यानी पेशेंट ट्रांस्पोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर के लिए 1500 रुपए और उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 100 रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इसी तरह बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर के लिए 2 हजार रुपए और इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 100 रुपए दर निर्धारित की गई है। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर पर 4000 रुपए देने होंगे और इसके बाद हर किलोमीटर पर 100 रुपए चार्ज लगेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए है जहां निजी एंबुलेंस चालकों ने थोड़ी सी ही दूरी के लिए मरीज के परिजनों से निर्धारित दरों के मुकाबले कई गुना पैसे लिए हैं। एंबुलेंस चालकों की इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। जो एंबुलेंस चालक व कंपनियां इन मानकों का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।