फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : police raid on hookah bar and arrested 20 people including six women

हुक्का बार में कोविड नियम तार-तार : धुआं उड़ाती छह महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Apr 2021 03:47 AM IST
सार

  • कोविड नियमों का हो रहा था उल्लंघन
  • पुलिस ने मालिकों के खिलाफ भी दर्ज किया मामला 

विज्ञापन
Delhi News : police raid on hookah bar and arrested 20 people including six women
बार से गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में चल रहे एक हुक्का बार पर छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां हुक्का गुड़गुड़ाने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं भी हैं। ये सभी कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस ने पांच हुक्के जब्त कर मालिक और उसके भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार को मिली सूचना के बाद पुलिस ने सिटीजन टावर कांप्लेक्स में स्थित क्रासरोड नाम के हुक्का बार पर छापा मारा। यहां कोविड नियमों को दरकिनार कर 20 लोग हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि हुक्का बार का संचालन जनकपुरी निवासी प्रमोद अपने भाई तन्मय के साथ करता है। मालिकों पर महामारी एक्ट और सरकारी आदेश का पालन नहीं करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने आनंद विहार में पड़ा था छापा
आपको बता दें कि आनंद विहार स्थित एक कैफे में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, जहां पुलिस ने पिछले महीने थापा मारा था और छह लोगों को गिरफ्तार किया था। वहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही कई लोग फरार हो गए। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आनंद विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि निपुन टावर, कड़कड़डूमा, कम्यूनिटी सेंटर में दूसरी मंजिल स्थित हाईपर कैफे में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस ने कैफे से मैनेजर नीरज, वेटर मिलाप और गोविंद दास के अलावा तीन ग्राहक अंगद, अब्दुल कय्यूम और विशाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।


जांच में पता चला कि यहां नाबालिगों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने कैफे के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सभी के खिलाफ डीपी एक्ट में भी कलंदरा बनाया गया है। पुलिस ने कैफे की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed