Delhi News : ट्विटर के खिलाफ मुकदमे में अब एलन मस्क को भी पार्टी बनाने की मांग, आज होगी सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर के खिलाफ दायर की गई याचिका में अब कंपनी के नए मालिक एलन मस्क को भी प्रतिवादी बनाने की मांग की गई है। यह याचिका डिंपल कौल नाम की महिला की ओर से दायर की गई है। इस मामले पर सुनवाई आज के लिए सूचीबद्ध है।
Plea to implead Twitter's Elon Musk filed before Delhi High Court
Read @ANI Story | https://t.co/mxHcJF4E2L#ElonMusk #TwitterTakeover #DelhiHC #Twitter pic.twitter.com/LxBQq4fcnxविज्ञापन
— ANI Digital (@ani_digital) November 3, 2022
दरअसल, ट्विटर के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक मामला पहले से चल रहा है जिसमें अब नए मालिक एलन मस्क को भी पार्टी बनाने की मांग की गी है। मामला डिंपल कौल के बेरिफाइड अकाउंट से जुड़ा है।
डिंपल की याचिका पर आज जस्टिस यशवंत वर्मा की बेंच में सुनवाई होनी है। डिंपल का दावा है कि उनका अकाउंट बगैर किसी सूचना के बंद कर दिया गया था। इसी के बाद डिंपल कौल ने जनवरी, 2022 में अदालत के सहारे ट्विटर को चुनौती दी थी।