फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  Nursery admissions begin from February 18 in the capital

Delhi: दिल्ली में 18 फरवरी से नर्सरी के दाखिले शुरू, उप मुख्यमंत्री ने जारी किया शेड्यूल 

Thu, 11 Feb 2021 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 12:10 AM IST
सार

  • 1700 निजी स्कूलों में दो लाख सीटों पर होंगे दाखिले
  • 4 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Delhi news:  Nursery admissions begin from February 18 in the capital
नर्सरी दाखिला, demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 1700 निजी स्कूलों में करीब दो लाख सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 फरवरी से खुलेगी। 

विज्ञापन


अभिभावक 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को नर्सरी दाखिले की घोषणा की। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी दाखिले का शेड्यूल जारी करने के साथ दाखिले की गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं। पिछले वर्ष नवंबर में दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस बार कोरोना के कारण करीब 3 महीने की देरी हुई है। 30 मार्च को दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


यह है गाइडलाइन

  • फॉर्म के लिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे स्कूल
  • स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं
  • स्कूल कैपिटेशन फीस या डोनेशन नहीं वसूल सकते
  • ड्रॉ निकालने के लिए बच्चे के नाम की स्लिप अभिभावकों को दिखाकर बॉक्स में डालनी होगी

पते के रूप में यह दस्तावेज होंगे मान्य

  • अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड
  • बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमीसाइल प्रमाणपत्र
  • बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट

शिक्षकों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय राजधानी के तमाम स्कूलों के शिक्षकों ने दिल्ली सरकार द्वारा की गई नर्सरी प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को घोषणा की गई है कि नर्सरी की कक्षाओं के लिए 18 फरवरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी और 31 मार्च को समाप्त होगी। 

दिल्ली के लगभग 1700 स्कूलों में नवंबर में ही नर्सरी के बच्चों का दाखिला हो जाना चाहिये था। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते दिसम्बर में भी बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया था। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने इस साल नर्सरी के बच्चों को प्रवेश नहीं कराने का निर्णय भी लिया था। छोटे बच्चों के लिये शिक्षा विभाग ऑनलाइन कक्षाएं चलवाने पर भी विचार कर रहा था। लेकिन अब देर से ही सही लेकिन नर्सरी प्रवेश की तारीख भी सामने आ गई है। 

सरकार के इस निर्णय का दिल्ली के स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया है। रोहिणी के एमआरजी स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका बरारा ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षक इस कदम से खुश हैं। स्कूल भी अपने नए बैच के स्वागत के लिए तैयार है।यहीं के एक और स्कूल द श्री राम वंडर इयर्स की निदेशक सुमेधा गोयल ने कहा है कि नर्सरी कक्षा बच्चे के लिये बहुत जरूरी है। यह बच्चों के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed